शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अटलांटिक महासागर के ऊपर से विमान रात में क्यों उड़ते हैं? शायद ही पता हो असल जवाब
वायरल

अटलांटिक महासागर के ऊपर से विमान रात में क्यों उड़ते हैं? शायद ही पता हो असल जवाब

November 12, 2026


Last Updated:

अटलांटिक महासागर धरती का दूसरा सबसे बड़ा महासागर है. यह पश्चिम में उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका महाद्वीपों तथा पूर्व में यूरोप और अफ्रीका महाद्वीपों के बीच स्थित है. इसी महासागर में ‘बरमूडा ट्रायंगल’ का रहस्य है. यह समुद्र करीब 11,962 फीट गहरा है. यह 10.65 करोड़ वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. सबसे दिलचस्प बात यह यह है कि इस महासागर से रात में ही विमान गुजरते हैं, दिन में नहीं. यही से सवाल उठता है कि रात में क्या विमानों को खास फायदा होता है? क्या इंजन कम ईंधन खर्च करता है, या पायलटों को यहां रात में उड़ान भरना पसंद है? आइये जानते हैं असल वजह…..

अटलांटिक महासागर के ऊपर से विमान रात में क्यों उड़ते हैं?  Zoom

अटलांटिक महासागर के ऊपर से गुजरने वाले विमानों के लिए हर दिन नए रूट तय होते हैं….

विमान जब आकाश में उड़ान भरते हुए नजर आते हैं तो यह सवाल जरूर आता है कि क्या आसमान में कोई अदृश्य रास्ता है. रात में कैसे विमान सही रास्ते पर चलते हैं? एक दूसरे से टकराते क्यों नहीं हैं? महासागर के ऊपर लाखों किलोमीटर का सफर विमान कैसे पूरा करते हैं. यहीं से यह सवाल भी उठता है कि अटलांटिक महासागर के ऊपर से विमान रात में ही क्यों गुजरते हैं? दरअसल इसके पीछे की वजह हैरान कर देने वाली है. इसके पीछे एक जटिल प्रणाली भी है. आइये विस्तार से इसकी वजह जानते हैं.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इसके पीछे की असल वजह का खुलासा किया गया है. वीडियो में दी गई जानकारी के मुताबिक, ‘अटलांटिक महासागर के ऊपर से विमान रात में ही गुजरने के पीछे की वजह नॉर्थ अटलांटिक ट्रैक सिस्टम है. रोजाना तीन हजार से ज्यादा कॉमर्शियल फ्लाइट अटलांटिक महासागर को पार करते हैं. दुनियाभर के समुद्रों के ऊपर से चलने वाले रास्तों में से यह सबसे व्यस्त इलाका है. यहां विमानों के नीच विशाल समुद्र होता है. यहां जमीन की तरह रडार कवरेज नहीं है, इसलिए सैटेलाइट और रेडियो के जरिये पायलटों को अपनी स्थिति नियमित रूप से बतानी होती है.’

इस रूट से गुजरने वाले विमानों के लिए हर दिन नए सिरे से आसमान में समुद्री रूट बनाए जाते हैं. अटलांटिक महासागर के दोनों छोरों पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल की दो टीमें नए हिसाब से रूट तैयार करती हैं. एक टीम कनाडा में बैठती है तो दूसरी टीम आयरलैंड में. कनाडा की कंट्रोलर टीम मुख्य रूप से पूर्व की ओर यूरोप जाने वाली रात की फ्लाइट्स के लिए रूट्स बनाती है, वहीं आयरलैंड के शैनविक के कंट्रोलर पश्चिम की ओर जाने वाली फ्लाइट्स के लिए रास्ते तय करते हैं. हर ट्रैक के बीच 60 नॉटिकल मील का अंतर होता है.

सबसे दिलचस्प बात यह है कि ये रास्ते स्थायी नहीं. हर दिन हवा की गति बदल जाती है, इसलिए हर दिन नए रूट्स बनते हैं. पूरी व्यवस्था बदलनी पड़ती है. इन ट्रैक पर विमान की गति भी तय होती है. पायलट अपनी मर्जी से गति को कम या ज्यादा नहीं कर सकता. उन्हें एक निश्चित मैक नंबर यानी विमान गति का पालन करना होता है.

अटलांटिक के रास्ते पर भयंकर गति से बहती है हवाई धारा

अब सवाल उठता है कि इतने जोखिम के बावजूद अटलांटिक महासागर के ऊपर से विमान क्यों उड़ाए जाते हैं. अटलांटिक के इस रास्ते पर लगभग 10 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की ओर एक विशाल हवाई धारा भयंकर गति से बहती है. यह हवाई धारा कभी 100 किलोमीटर प्रति घंटा तो कभी 300 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से बहती है. इस अदृश्य हवाई धारा का नाम ‘जेट स्ट्रीम’ है. जब विमान अटलांटिक महासागर के ऊपर से गुजरता है तो यह हवाई धारा उसे गति देती है. हवा की उल्टी धारा होने पर विमान को ज्यादा समय लगता. अगर हवा का साथ मिल जाए तो विमान का ईंधन कम खर्च होता है. जैसे न्यूयॉर्क से लंदन जाने में साढ़े 6 घंटे का समय लग सकता है क्योंकि हवाई धारा अनुकूल होती है, इसके उलट लंदन से न्यूयॉर्क जाने में 8 घंटे से ज्यादा का समय लग सकता है.

रात में अटलांटिक महासागर से विमान क्यों गुजरते हैं?

रात में हवा ठंडी रहती है, इसलिए विमान का इंजन भी सही ढंग से काम करता है. अब सवाल यह है कि रात में अटलांटिक महासागर से विमान क्यों गुजरते हैं. इसके पीछे की वजह है अलग-अलग ट्रांस अटलांटिक फ्लाइट्स की समय सारणी. यूरोप जाने वाली ज्यादातर फ्लाइट्स शाम या रात में निकलती हैं. यूरोप से अमेरिका जाने वाली फ्लाइट्स दिन में ज्यादा चलती हैं. इस तरह से एक निश्चित चक्र बना हुआ है. पूर्व की ओर रात में और पश्चिम की ओर दिन में. सालभर में कई लाख ट्रांस अटलांटिक फ्लाइट्स इसी लय से चलती हैं. यूरोप के कई बड़े हवाई अड्डों पर रात में हवाई यातायात लगभग बंद रहता है. इसलिए रात में यूरोप की ओर और दिन में अमेरिका की ओर विमान आते-जाते हैं. इससे ईंधन की बचत, यात्रियों की सुविधा और मुनाफा के गणित अहम रोल अदा करता है.

authorimg
Chaturesh TiwariNews Editor

An accomplished digital content creator and planner. Creating Trustworthy enhanced quality news content for online aligned with Google Core Guidelines. Currently working as Team Lead in News 18 Hindi Digital Te…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X