शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छठ:गाजीपुर के 51 गंगा घाटों पर अभी तक पूरी नहीं हो पाईं तैयारियां, जुटेंगे पांच लाख लोग; सुरक्षा की चुनौती – Chhath Preparations Completed 51 Ganga Ghats Ghazipur Five Lakh People Expected Gather Security Challenge
ग़ाज़ीपुर

छठ:गाजीपुर के 51 गंगा घाटों पर अभी तक पूरी नहीं हो पाईं तैयारियां, जुटेंगे पांच लाख लोग; सुरक्षा की चुनौती – Chhath Preparations Completed 51 Ganga Ghats Ghazipur Five Lakh People Expected Gather Security Challenge

November 12, 2026


Chhath Preparations completed 51 Ganga ghats Ghazipur five lakh people expected gather security challenge

नदी किनारे बेदी बनाते हुए।
– फोटो : संवाद

विस्तार

गाजीपुर जनपद में डाला छठ महापर्व को लेकर लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं। कई गंगा घाटों पर वेदी बनाने का कार्य भी शुरू हो गया है। जिला प्रशासन भी श्रद्धालुओं के सुरक्षा व सहूलियत के मद्देनजर तमाम दावे कर रहा है। लेकिन, जमीन पर जिला प्रशासन की तैयारियां आधी-अधूरी दिख रही हैं। जिले में 90 किलोमीटर लंबा गंगा का तटीय क्षेत्र है। साथ ही 51 गंगा घाट हैं। इनमें से 30 प्रतिशत यानी 15 से अधिक गंगा घाटों पर अभी कोई तैयारी नहीं दिख रही है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार पूरे जिले में करीब पांच लाख लोग लोक आस्था के महापर्व डाला छठ में शामिल होते हैं।

अकेले शहर में 25 हजार लोग डाला छठ महापर्व में शामिल होते हैं। शहर में 15 प्रमुख गंगा घाट हैं। ऐसे में पांच लाख लोगों की सुरक्षा प्रशासन के लिए एक चुनौती है। यही कारण है कि जिला प्रशासन की ओर से डाला छठ महापर्व को लेकर कई प्रकार की तैयारियों को अमलीजामा पहनाने की बात कही जा रही है। 

जिला प्रशासन की ओर से गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, चेजिंग रूम, गोताखोरों व नाविकों की तैनाती तथा उनका मोबाइल नंबर घाट पर अंकित किया जाना, गहरे पानी में न जाने को लेकर चेतावनी बोर्ड आदि चीजें शामिल हैं। 13 नवंबर से नहाय-खाय संग डाला छठ का महापर्व शुरू हो जाएगा। ऐसे में समय बहुत कम हैं, लेकिन उसके सापेक्ष तैयारियों की रफ्तार काफी धीमी दिख रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X