शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अमृतसर में पुलिस-बीएसएफ का एक्शन:20 किलो से ज्यादा हेरोइन, अफीम और आईस बरामद, हथियारों की खेप भी पकड़ी – Amritsar Police-bsf Operation Over 20 Kg Of Heroin Opium Ice seized
अमृतसर

अमृतसर में पुलिस-बीएसएफ का एक्शन:20 किलो से ज्यादा हेरोइन, अफीम और आईस बरामद, हथियारों की खेप भी पकड़ी – Amritsar Police-bsf Operation Over 20 Kg Of Heroin Opium Ice seized

November 12, 2026


अमृतसर के सीमावर्ती इलाकों में नशा तस्करी और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और हथियार बरामद किए हैं। 

इन कार्रवाइयों में 20 किलो से अधिक हेरोइन, अफीम और आईस बरामद की गई है। इसके अलावा दो पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य मामलों में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

थाना लोपोके पुलिस को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप गांव हेतमपुरा के खेतों में गिराई गई है। इसी के तहत पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कार सर्च अभियान चलाया और खेतों से लावारिस काला लिफाफा बरामद किया। इसमें से बारह किलो हेरोइन बरामद की गई। इसी तरह थाना रामदास पुलिस ने बीएसएफ की सूचना पर दो पिस्तौल, चार मैगजीन, 11 जिंदा कारतूस, 510 ग्राम हेरोइन और 2 किलो 372 ग्राम अफीम बरामद की थी। थाना घरिंडा क्षेत्र में अटारी स्थित बीएसएफ चौकी के पास से एक पिस्तौल और खाली मैगजीन भी बरामद की किए गए।

रोड़ावाला कलां के खेतों से 2 किलो 980 ग्राम हेरोइन बरामद

थाना घरिंडा पुलिस ने गांव रोड़ावाला कलां के पास रेलवे फाटक के नजदीक खेतों से दो किलो 980 ग्राम हेरोइन बरामद की है। एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ इलाके में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव के खेतों में एक पैकेट पड़ा है, जिसमें नशीला पदार्थ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पैकेट की जांच की तो उसमें से हेरोइन और पैकिंग सामग्री बरामद हुई।

बीएसएफ ने पांच किलो 855 ग्राम हेरोइन, अफीम दो पिस्तौल पकड़े

थाना लोपोके पुलिस ने बीएसएफ की 100 वीं बटालियन की एफ कंपनी की ओर से दी गई सूचना के आधार पर एक बड़ी खेप बरामद की है। बीएसएफ के कंपनी कमांडर सुरिंदर विक्रम सिंह ने सूचना के आधार पर उत्तर धारीवाल सीमा चौकी के क्षेत्र से एक संदिग्ध पैकेट बरामद हुआ। इसमें 4 किलो 855 ग्राम संदिग्ध नशीला पदार्थ था। इसके अलावा एक काली हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई, जिसकी नंबर प्लेट नहीं थी। वहीं पर तलाशी के दौरान दो पिस्तौल भी मिले, जिन पर पीएक्स-3 कैलिबर 7.62 गुणा 25 एमएम मेड इन चाइना लिखा हुआ था। दोनों पिस्तौल बिना मैगजीन के थे। इसके अलावा एक किलो हेरोइन और दो किलो अफीम के अलग-अलग पैकेट भी बरामद किए गए।

भिंडी सैदा में 2 किलो 334 ग्राम आईस के साथ चार गिरफ्तार

थाना भिंडी सैदा पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष पुत्र चंद मसीह, सुखजीत सिंह पुत्र काबल सिंह, विशाल भट्टी पुत्र राकेश मसीह निवासी अजनाला और बलकार सिंह पुत्र सरवन सिंह निवासी कोटली दोसंधी के रूप में हुई है।

इंस्पेक्टर एवं एसएचओ सिमरनजीत कौर पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थीं। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी पाकिस्तान के तस्करों से हेरोइन और आईस की खेप मंगवाते हैं और बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ लेकर एक्टिवा पर सप्लाई करने जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 2 किलो 334 ग्राम आईस और काले रंग की एक्टिवा बरामद हुई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X