शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जयपुर:हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड में बड़ा अपडेट; रात तीन बजे चार मुख्य आरोपी गिरफ्तार – Jaipur History-sheeter Vijay Bajia Murder: Four Main Accused Arrested
जयपुर

जयपुर:हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड में बड़ा अपडेट; रात तीन बजे चार मुख्य आरोपी गिरफ्तार – Jaipur History-sheeter Vijay Bajia Murder: Four Main Accused Arrested

November 12, 2026


Jaipur History-Sheeter Vijay Bajia Murder: Four Main Accused Arrested

Crime Scene

विस्तार

जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने गुरुवार तड़के करीब तीन बजे दबिश देकर आरोपियों को दबोचा। अब वारदात में शामिल बाकी बदमाशों की तलाश की जा रही है।

बुधवार रात करधनी इलाके में बदमाशों ने विजय बाजिया की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हमलावरों ने पहले उसकी कार को पिकअप वाहन से टक्कर मारकर रुकवाया। इसके बाद विजय कार से उतरकर भागने लगा तो आरोपियों ने उसे घेर लिया और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

यह भी पढें- राजस्थान का मौसम: क्या 15 नवंबर से होगी बारिश? कहां बरसेंगे बादल और तापमान पर कितना पड़ेगा असर..जानिए

एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने लिया एक्शन

घटना के बाद एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. रामेश्वर सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की। एसीपी शिव कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने रातभर कार्रवाई की और गुरुवार तड़के करीब तीन बजे चार मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया।

आज  पुलिस करेगी खुलासा

पुलिस अब इस हत्याकांड में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका, हत्या की वजह और वारदात में शामिल अन्य लोगों के संबंध में पुलिस शाम पूरे मामले का खुलासा करेगी। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X