शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर

Rampur News:रास्ता रोककर दो भाइयों से मारपीट, चार युवकों पर रिपोर्ट – Two Brothers Assaulted After Their Path Was Blocked; Case Registered Against Four Youths

November 12, 2026


रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर नई बस्ती में रास्ता रोककर दो भाइयों के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना नौ नवंबर की रात करीब आठ बजे की है।

अजीतपुर नई बस्ती निवासी सोमपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में सुनील, रवि, संदीप और सुभाष ने उसे रोक लिया। आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की, जिससे दोनों भाइयों को चोटें आईं। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक, मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X