प्रयागराज :एक साथ उठीं चार अर्थियां, पिता ने बेटे-बहू को दी मुखाग्नि, गंगा किनारे दफनाए गए दोनों मासूम – Four Biers Were Carried Out Together; The Father Performed The Last Rites For His Son And Daughter-in-law
प्रयागराज के नीमसराय स्थित एडीए कॉलोनी में गुरुवार सुबह सौरभ, उनकी पत्नी मेनका और दोनों बेटों के शव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। सुबह करीब 10 बजे चारों के शव अंतिम संस्कार के लिए रसूलाबाद घाट ले जाए गए। पिता जय गोविंद उपाध्याय ने बेटे और बहू को मुखाग्नि दी, जबकि दोनों मासूम बेटों के शव गंगा किनारे दफनाए गए।

सौरभ उपाध्याय, उनकी पत्नी मेनका और बच्चों की फाइल फोटो।
ग्राफिक।
