बांदा/पैलानी। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक भैया दूज का पर्व बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
बहनों ने भाइयों को तिलक लगा आरती उतारी और मिठाई खिलाकर लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर स्नेह जताया।
बबेरू और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही पर्व को लेकर उत्साह रहा। बहनों ने परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार पूजन किया। पैलानी क्षेत्र में भी घरों में उत्सवी माहौल रहा।
—
भाइयों को तिलक लगाकर की रिहाई की कामना
बांदा। मंडल कारागार में भी बहनों ने जेल में बंद भाइयों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई। उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की। जिस जुर्म में वह जेल में बंद हैं उनकी रिहाई की कामना की। मंडल कारागार में बहनें सुबह से लाइन लगाए अपनी औपचारिकता पूर्ण करातीं दिखीं।

फोटो 20-भैया दूज पर भाई जयस को टीका करती बहन अनन्या। संवाद

फोटो 20-भैया दूज पर भाई जयस को टीका करती बहन अनन्या। संवाद