शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हरिद्वार

हरिद्वार कुंभ :तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री से मिले महामंडलेश्वर – Mahamandaleshwar Meets Chief Minister Regarding Preparations

November 12, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

Updated Thu, 12 Nov 2026 07:15 PM IST

Mahamandaleshwar meets Chief Minister regarding preparations

हरिद्वार। मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर जगतगुरु स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने कुंभ की तैयारियों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य में चुनाव के साथ कुंभ भी होने जा रहा है, दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। लगभग 84 वर्ष बाद हरिद्वार अर्धकुंभ और उज्जैन के सिंहस्थ कुंभ में एक वर्ष का अंतर आया है। इससे सरकार को अर्धकुंभ पूरे उत्साह के साथ मनाने का अवसर मिला है। हालांकि, चुनाव का वर्ष होने के कारण सरकार को चुनाव में भी पूरी ताकत लगानी होगी। कुंभ की व्यवस्था को भव्य बनाने पर उन्होंने चर्चा की। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें आश्वस्त किया कि हरिद्वार कुंभ को सफल बनाने के लिए विस्तृत योजना बनाई जा रही है। अखाड़ा परिषद और अखिल भारतीय संत समिति से भी सहयोग लिया जाएगा। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं से भी वार्ता की जाएगी। देश के विशेष लोगों को भी निमंत्रण दिया जाएगा। मा.सि.रि.

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X