हाईकोर्ट का फैसला:सहायता प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों को भी 62 साल में मिलेगी सेवानिवृत्ति, सरकार को झटका – Retirement Age For Employees Of Grant-aided Institutions Set At 62 Years

जबलपुर हाईकोर्ट
November 12, 2026

जबलपुर हाईकोर्ट
सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु को लेकर एमपी हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि जब अनुदान प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों का वेतन सरकारी राजकोष से दिया जाता है, तो उनकी सेवानिवृत्ति आयु के निर्धारण में भी सरकारी कर्मचारियों के समान सिद्धांत लागू होना चाहिए।
हाईकोर्ट जस्टिस विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने रीवा के दो कर्मचारियों की याचिकाएं स्वीकार करते हुए राज्य सरकार की अपील खारिज कर दी। अदालत ने दोनों कर्मचारियों को 60 के बजाय 62 वर्ष की आयु तक सेवा में मानते हुए दो साल का बकाया वेतन और अन्य नियमानुसार देय वित्तीय लाभ देने के निर्देश दिए हैं। सरकार को 90 दिनों के भीतर भुगतान की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
रीवा स्थित नेत्रहीन एवं विकलांग महाविद्यालय समिति, तोपखाना बिछिया में कार्यरत अशोक कुमार त्रिवेदी और ददोली प्रसाद मिश्रा की ओर से याचिका दायर की गई थी। इसमें बताया गया कि दोनों कर्मचारियों को 31 दिसंबर 2018 को 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त कर दिया गया था। याचिकाकर्ताओं ने 62 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु का लाभ देने की मांग की थी।
पढ़ें: शिवराज सिंह की माता के त्रयोदशी कार्यक्रम में जुटे दिग्गज नेता, चार राज्यों के सीएम भी पहुंचे भोपाल
वहीं, राज्य सरकार ने सामाजिक न्याय एवं विकलांग सेवा बोर्ड के 20 अप्रैल 2018 के आदेश का हवाला देते हुए कर्मचारियों को 62 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु का लाभ देने का विरोध किया था।
एकलपीठ ने संयुक्त रूप से दोनों याचिकाओं की सुनवाई करते हुए कहा कि सहायता प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों का वेतन जब सरकारी राजकोष से दिया जाता है, तो उनकी सेवानिवृत्ति आयु के निर्धारण में भी सरकारी कर्मचारियों के समान सिद्धांत लागू होना चाहिए। केवल संस्थान के सीधे सरकारी विभाग नहीं होने के आधार पर कर्मचारियों को इस लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता।
अदालत ने दोनों कर्मचारियों को 62 वर्ष की आयु तक सेवा में मानते हुए दो साल का बकाया वेतन और अन्य वित्तीय लाभ देने का आदेश दिया है। साथ ही राज्य सरकार को 90 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
November 13, 2026
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बीमा कंपनियों की कमजोर कानूनी पैरवी और अदालतों में बेबुनियाद याचिकाएं दायर करने की प्रवृत्ति पर कड़ा ऐतराज जताया है। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने कहा कि बीमा कंपनियों को ऐसे योग्य और सक्षम अधिवक्ताओं को नियुक्त करना चाहिए जो न्यायालय में गवाहों से उचित जिरह कर सकें और निष्पक्ष […]
November 13, 2026
मप्र हाईकोर्ट विस्तार मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य सूचना आयोग में रिक्त पड़े सूचना आयुक्तों के पदों और हजारों लंबित मामलों को लेकर राज्य सरकार को सख्त निर्देश जारी किए हैं। न्यायालय ने राज्य शासन के मुख्य सचिव को आदेश दिया है कि आयोग में रिक्त पदों पर जल्द से जल्द नई नियुक्तियां पूरी […]
November 12, 2026
जबलपुर हाईकोर्ट विस्तार कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के खिलाफ दमोह नगर पालिका अध्यक्ष मंजू राय की ओर से दायर याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के दौरान संबंधित व्यक्ति को सुनवाई का अवसर देना अनिवार्य नहीं […]
