शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mandi News:मजदूरी मांगी तो मिस्त्री पर दंपती ने किया जानलेवा हमला, सिर पर लगे 18 टांके – Couple Launches Life-threatening Attack On Mason After He Asks For His Wages; Victim Sustains Head Injuries Requiring 18 Stitches
मंडी

Mandi News:मजदूरी मांगी तो मिस्त्री पर दंपती ने किया जानलेवा हमला, सिर पर लगे 18 टांके – Couple Launches Life-threatening Attack On Mason After He Asks For His Wages; Victim Sustains Head Injuries Requiring 18 Stitches

November 12, 2026


Couple launches life-threatening attack on mason after he asks for his wages; victim sustains head injuries requiring 18 stitches.

मारपीट में घायल मिस्त्री। फोटो :संवाद

बगस्याड अस्पताल में हुआ मेडिकल

पीड़ित की शिकायत पर गोहर पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी की दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

गोहर (मंडी)। गोहर उपमंडल में मजदूरी के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक मिस्त्री को दंपती ने बेरहमी से पीटा। घायल मिस्त्री भूपेंद्र पाल के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते 18 टांके लगाने पड़े। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।

परवाड़ा निवासी 32 वर्षीय भूपेंद्र पाल 9 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे महेंद्र सिंह से अपनी बकाया मजदूरी मांगने गए थे। इसी दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। शाम को जब भूपेंद्र पाल अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहे थे तो बाजार में महेंद्र सिंह की पत्नी ने उन्हें गले से दबोच लिया। उसी वक्त महेंद्र सिंह ने डंडों और पत्थरों से उन पर हमला कर दिया। भूपेंद्र की पत्नी ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़वाया लेकिन दंपती ने दोबारा उनका रास्ता रोककर मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।

खून से लथपथ भूपेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगस्याड़ ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनके सिर पर 18 टांके लगाए। अस्पताल की सूचना पर गोहर पुलिस ने भूपेंद्र पाल का बयान दर्ज किया और मेडिकल करवाया। पीड़ित की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X