Bilaspur News:डॉ. श्रेया ने पहले प्रयास में पास की एफएमजीई परीक्षा – Dr. Shreya Passed The Fmge Exam In Her First Attempt
बिलासपुर। शहर के लखनपुर वार्ड की रहने वाली डॉ. श्रेया शर्मा ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विदेश से चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के बाद देश की इस महत्वपूर्ण परीक्षा में सफलता हासिल कर उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा का परिचय दिया है।
डॉ. श्रेया के पिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वारघाट में इतिहास के प्रवक्ता हैं, जबकि माता कंचन शर्मा बीआरसीसी कार्यालय खंड सदर में सहायक लेखाकार के पद पर हैं। श्रेया की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर निहाल सेक्टर में हुई। उन्होंने किर्गिस्तान के आईएमएम कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। श्रेया की इस उपलब्धि पर शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। संवाद
