शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chamba News:बौंखरी मोड़ पर खराब हुई बस, 35 यात्रियों को बीच रास्ते उतरना पड़ा – Bus Breaks Down At Baunkhari Turn; 35 Passengers Forced To Disembark Mid-journey
चंबा

Chamba News:बौंखरी मोड़ पर खराब हुई बस, 35 यात्रियों को बीच रास्ते उतरना पड़ा – Bus Breaks Down At Baunkhari Turn; 35 Passengers Forced To Disembark Mid-journey

November 12, 2026


Bus breaks down at Baunkhari turn; 35 passengers forced to disembark mid-journey

बनीखेत के बौखरी मोड़ में खराब एचआरटीसी की बस – जागरूक पाठक

चंबा से दिल्ली जा रही बस में आई तकनीकी खराबी, यात्रियों को दूसरी बस से भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी

बनीखेत (चंबा)। चंबा से दिल्ली जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस बुधवार शाम को बनीखेत के समीप बौंखरी मोड़ पर तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में ही खड़ी हो गई। इससे बस में सवार करीब 35 यात्रियों को कुछ देर के लिए सड़क किनारे इंतजार करना पड़ा।

बस बौंखरी मोड़ के पास अचानक खराब हो गई। इसके बाद चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। बस में सफर कर रहे यात्रियों जोगिंदर सिंह, मनोज कुमार, अक्षय ठाकुर, आशीष कुमार, हेमंत सिंह, मेघा और रश्मि ने बताया कि बस अचानक बीच रास्ते में रुक गई, जिसके चलते उन्हें बस से उतरना पड़ा। यात्रियों ने निगम प्रबंधन से मांग की है कि लंबी दूरी के रूटों पर बसें भेजने से पहले उनकी तकनीकी जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही लंबे रूटों पर नई बसें चलाई जाएं।

वहीं, एचआरटीसी बनीखेत बस अड्डा प्रभारी रमेश शर्मा ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आने से यह समस्या हुई थी। बस में सवार यात्रियों को दिल्ली जाने वाली दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया, ताकि उन्हें आगे की यात्रा में परेशानी न हो।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X