शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kullu News:ढालपुर में लंबित मांगों पर पेंशनरों ने दिया धरना – Pensioners Stage A Sit-in In Dhalpur Over Pending Demands
कुल्लू

Kullu News:ढालपुर में लंबित मांगों पर पेंशनरों ने दिया धरना – Pensioners Stage A Sit-in In Dhalpur Over Pending Demands

November 12, 2026


Pensioners stage a sit-in in Dhalpur over pending demands

कुल्लू में अपनी मागों को लेकर धरने पर बैठे संयुक्त पेंशनर संघ के पेंशनर।-संवाद

कुल्लू। पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति ने वीरवार को ढालपुर स्थित पार्क में धरना दिया। करीब 51 पेंशनर पूर्वाह्न 11 से दोपहर दो बजे तक धरने पर बैठे रहे। समिति का यह आंदोलन 17 नवंबर तक जारी रहेगा। इसमें पेंशनरों के 18 संगठन शामिल हैं।

समिति के अध्यक्ष इंद्र दत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्व में पेंशनरों के हित में लिए गए फैसलों से पीछे हट रही है। इसके चलते पेंशनरों को अपने अधिकारों के लिए धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी करीब 60 वर्ष की आयु तक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त होते हैं, लेकिन इसके बाद उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पेंशनरों की प्रमुख मांगों में वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित सेवानिवृत्ति लाभ जारी करना शामिल है। इसके अलावा ए और बी श्रेणी से लेकर तृतीय श्रेणी तक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए अलग-अलग नियम बनाए जाने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को अभी तक 18 प्रतिशत महंगाई भत्ता नहीं मिला है। वहीं, कई वर्षों से एरियर भी लंबित है।

इंद्र दत्त शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं कीं तो 19 नवंबर को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में प्रदेशभर के पेंशनर विरोध रैली निकालेंगे और विधानसभा का घेराव करेंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X