शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तराखंड:प्रदेश में आज बदलेगा मौसम, नौ जिलों में बारिश, पहाड़ से मैदान तक बढ़ेगी ठंड, बर्फबारी के भी आसार – Uttarakhand Weather Update Rain Likely In 9 Districts Temperatures To Drop Snowfall Read All Updates
उत्तरकाशी

उत्तराखंड:प्रदेश में आज बदलेगा मौसम, नौ जिलों में बारिश, पहाड़ से मैदान तक बढ़ेगी ठंड, बर्फबारी के भी आसार – Uttarakhand Weather Update Rain Likely In 9 Districts Temperatures To Drop Snowfall Read All Updates

October 28, 2026


Uttarakhand weather update rain likely in 9 districts temperatures to drop Snowfall read All Updates

यमुनोत्री
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में 28 अक्तूबर को मौसम का मिजाज बदल सकता है। पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्साें में हल्की बारिश से पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है।

ये भी पढे़ं…विस सत्र में विधेयक पेश: लागू होगा अग्नि सुरक्षा का नया कानून, लापरवाही पर सील होंगे भवन, लगेगा भारी जुर्माना

जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश और बर्फबारी का सीधा असर प्रदेश के तापमान पर देखने को मिलेगा। जिसके चलते सुबह-शाम के अलावा दिन में भी ठंड का अहसास होगा। मंगलवार के मौसम की बात करें तो प्रदेश भर में दिन के समय चटक धूप खिलने से रात का भी न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X