महादेव बेटिंग एप:सीबीआई का मोहित सोमानी के आवास पर छापा, कागजों की जांच-पड़ताल कर रही टीम – Mahadev Betting App: Cbi Raids Mohit Somani Residence; Team Is Examining Documents

सांकेतिक तस्वीर
डिजिटल
November 13, 2026

सांकेतिक तस्वीर
डिजिटल
महादेव सट्टेबाजी एप मामले में सीबीआई ने छत्तीसगढ़ की राजधानी में मोहित सोमानी के घर पर छापा मारा है। टीम ने मोहित सोमानी के रायपुर समता कालोनी स्थित निवास पर रेड मारी है। एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। इस क्रम में यह छापा मारा गया है। कागजों की जांच पड़ताल कर रही है।
मामले में मोहित सोमानी पर प्रमोटर से आईडी लेकर बेचने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि मोहित सोमानी को रायगढ़ पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया था। फिलहाल वे रायगढ़ जेल में बंद है।
सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा
छह हजार करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप घोटाले के कथित सरगना सौरभ चंद्राकर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। रायपुर की एक विशेष सीबीआई कोर्ट ने गुरुवार को यह आदेश दिया। उन्हें 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रखा जाएगा चंद्राकर को इस महीने की शुरुआत में ओमान से प्रत्यर्पित किया गया था। उन्हें केंद्रीय एजेंसी में आठ दिन की हिरासत रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। यह पेशी विशेष जज (सीबीआई) मनोज कुमार सिंह ठाकुर के समक्ष हुई। उनके वकील तुषार गिरी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संवाददाताओं को यह जानकारी दी। 6,000 करोड़ रुपये के इस महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप घोटाले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है। सीबीआई ने आरोपी सौरभ चंद्राकर की और हिरासत रिमांड की मांग नहीं की थी। इस स्थिति के बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्णय लिया। सौरभ चंद्राकर को अब 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रहना होगा।
प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई
इस बीच, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी इस मामले की जांच कर रहा है। ईडी इस केस में धन शोधन के कोण से पड़ताल कर रहा है। एजेंसी ने सीबीआई कोर्ट में एक आवेदन प्रस्तुत किया था। इस आवेदन में चंद्राकर के खिलाफ पहले जारी गैर-जमानती वारंट को तामील करने की मांग की गई थी।
कोर्ट ने आवेदन किया खारिज
चंद्राकर के वकील तुषार गिरी ने बताया कि कोर्ट ने ईडी के इस आवेदन को खारिज कर दिया। ईडी के वकील सौरभ कुमार पांडे ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एजेंसी अब एक नया आवेदन देगी। यह आवेदन पीएमएलए कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। ईडी धन शोधन मामले में सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी की मांग करेगी।
November 13, 2026
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल डिजिटल विस्तार छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीखों की घोषणा हो गई है। विधानसभा का यह शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चलेगा। चार दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल चार बैठकें होंगी। सत्र के दौरान सरकार वित्तीय कार्यों के साथ-साथ अन्य जरूरी शासकीय […]
November 13, 2026
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : Amar Ujala Digital विस्तार छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ का 16वां एपिसोड गुरुवार 12 नवंबर को प्रसारित होगा। इस एपिसोड का विषय योजना के तहत ‘सोलर दीदी’ है। कार्यक्रम में सोलर दीदियां अपनी कहानी और अनुभव शेयर करेंगी। ‘दीदियों की कहानी, उन्हीं की […]
November 12, 2026
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज भी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशीबाई की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। भोपाल के होशंगाबाद रोड स्थित वृंदावन गार्डन में श्रद्धांजलि सभा रखी गई है। सीएम दोपहर 1:10 बजे वृंदावन गार्डन पहुंचेंगे […]
