बिहार:एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर, सास-बहू और पोते की मौत; पोती की हालत गंभीर; क्यों उठाया ऐसा कदम? – Bihar News Vaishali Goroul Premraj Family Consumed Poison Three Dead One Critical

घटनास्थल पर लोगों की भीड़
November 13, 2026

घटनास्थल पर लोगों की भीड़
वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के प्रेमराज गांव में जमीन बेचने के विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में सास, बहू और पोते की मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय पोती की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार की रात परिवार के सभी सदस्यों ने खाना खाने के बाद जहर खा लिया और फिर सो गए। शुक्रवार सुबह काफी देर तक जब घर से कोई बाहर नहीं निकला तो आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने घर के अंदर जाकर देखा तो चारों लोग बेसुध पड़े थे। इनमें तीन की मौत हो चुकी थी, जबकि एक बच्ची की सांस चल रही थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
छठ महापर्व 2026: नहाय-खाय के साथ आज से शुरू चार दिवसीय अनुष्ठान, जानिए कहां क्या चल रहा?
जमीन बेचने को लेकर परिवार में था विवाद
मृतकों की पहचान निर्मला देवी (55), उनकी बहू सीमा देवी (35) और पोते मुन्ना कुमार (12) के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से बीमार पोती ऋषिका (15) का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि निर्मला देवी का बेटा राहुल लगातार जमीन बेच रहा था। गुरुवार को भी वह जमीन बेचकर कहीं चला गया था। जमीन बेचने की इसी बात से परिवार के सदस्य आहत थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलते चारों ने जहर खाया।
मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद गोरौल थाने की पुलिस के साथ आसपास के थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गोरौल थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहर खाने से मौत होने की बात सामने आ रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
November 13, 2026
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद परवेज सिद्दीकी को बम से उड़ाने और हत्या करने की धमकी मिली है। उन्हें पंजाबी भाषा में लिखे एक पत्र के जरिए धमकी दी गई है। यह पत्र सरकारी डाक से उनके निजी सहायक शकील अंसारी के मुजफ्फरपुर जिले स्थित पते पर भेजा गया है। पत्र […]
November 13, 2026
भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। विस्तार मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के भेरगरहा डिहुली के पास भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवती और ऑटो चालक शामिल हैं। मृतकों की पहचान सकरा थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय निशु कुमारी और मिठनपुरा थाना […]
November 12, 2026
जिस घर में कभी बेटी की किलकारियां गूंजती थीं, दीपावली की रात उसी घर में मातम और खौफ का माहौल बन गया। कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रेम प्रसंग से नाराज परिजनों ने उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य […]
