Kurukshetra News:पिछले सीजन के मुकाबले पिछड़ी धान की खरीद – Paddy Procurement Lags Behind Last Season

कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाज मंडी में उठान के इंतजार में धान। संवाद
November 13, 2026

कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाज मंडी में उठान के इंतजार में धान। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले में इस बार धान की खरीद पिछले सीजन के मुकाबले पिछड़ गई है। अब तक जिले की अनाज मंडियों में 8 लाख 99 हजार 492 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद हुई है, जबकि पिछले सीजन में इसी अवधि तक 10 लाख 439 एमटी धान खरीदा जा चुका था। इस तरह पिछले सीजन की तुलना में इस बार खरीद में एक लाख एमटी से अधिक का अंतर है।
जिले में धान खरीद की प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू हुई थी। इस बार करीब एक लाख हेक्टेयर रकबे में पीआर धान की रोपाई की गई थी। इसके बावजूद खरीद के आंकड़े पिछले सीजन के स्तर तक नहीं पहुंच पाए हैं। हालांकि वीरवार को मंडियों में 2154 एमटी धान की खरीद हुई, जबकि पिछले सीजन में इसी दिन केवल 71 एमटी धान खरीदा गया था।
धान खरीद की निर्धारित अंतिम तिथि 15 नवंबर है। ऐसे में अब खरीद प्रक्रिया के लिए कुछ ही दिन शेष हैं। वहीं, मंडियों में खरीदे गए धान का उठान करीब 98 फीसदी पूरा हो चुका है। अब तक 8 लाख 85 हजार 433 एमटी धान का उठान किया जा चुका है। वीरवार को 1955 एमटी धान का उठान हुआ, जो कुल खरीद का करीब 0.2 फीसदी रहा।
दूसरी ओर, किसानों को खरीदे गए धान का शत-प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है। अब तक 2172 करोड़ 27 लाख 28 हजार 335 रुपये का भुगतान किया गया है।
डीएफएससी नरेश कुमार ने बताया कि जिले में धान की आवक, खरीद, उठान और भुगतान का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसके बावजूद सरकार के आदेशानुसार 15 नवंबर तक खरीद जारी रहेगी।
November 13, 2026
शाहाबाद। शाहाबाद चीनी मिल का पेराई सत्र 2026-27 आगामी 24 नवंबर से शुरू होगा। इसे लेकर मिल प्रबंधन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी संबंध में वीरवार को मिल के प्रबंध निदेशक डॉ. इंद्रजीत ने क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों के साथ बैठक की। इसमें किसानों को मिल की ओर से दी जा रही सुविधाओं, […]
November 13, 2026
पानीपत। सरकारी कार्यालयों में ड्यूटी के समय कार्यालय से नदारद रहने और निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बेहद कड़ा रुख अपना लिया है। सरकारी कार्यालय में सक्षम अधिकारी की मंजूरी के बाद ही छुट्टी मान्य होगी। वहीं बिना स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित अधिकारी व कर्मचारी पर कार्रवाई की […]
November 12, 2026
कुरुक्षेत्र। कांग्रेस की ओर से वोट बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम के तहत 15 नवंबर को आजाद नगर और गांव बारना में चौपाल आयोजित की जाएगी। गांव बारना में दोपहर साढ़े तीन बजे और आजाद नगर की 100 फुटा रोड पर शाम साढ़े चार बजे कार्यक्रम होगा। दोनों कार्यक्रमों को रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा संबोधित […]
