उत्तराखंड में आज नवंबर से मौसम बदलने के आसार हैं। हल्की बारिश और हवाएं चलने से ठंड बढ़ने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है। जबकि 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं।
शीतकाल और संभावित शीतलहर व बर्फबारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शीतकालीन तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उत्तराखंड में आज 13 नवंबर को किन जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है?
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 13 नवंबर को देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। वहीं, प्रदेश के 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम में बदलाव के साथ पर्वतीय इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। बारिश और बर्फबारी का असर आने वाले दिनों में तापमान पर भी देखने को मिलेगा।
ये भी पढे़ं…उत्तराखंड: डिजिटल मानचित्र पर होगा आपका घर, जियो टैग के साथ होगी जनगणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक