मेरठ की बेटियां क्रिकेट के मैदान पर लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। आईआईएमटी विश्वविद्यालय की बीपीएड छात्रा अनम का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। इससे एक दिन पहले आईआईएमटी की ही खुशी राठी का चयन भी यूपी अंडर-23 टीम में हुआ था। वहीं, करीब एक सप्ताह पहले मेरठ की क्रिकेटर रिया भाटी ने अंडर-19 इंडिया ए टीम में जगह बनाकर जिले का गौरव बढ़ाया था। एक सप्ताह में तीन बेटियों की इस उपलब्धि से मेरठ में महिला क्रिकेट को लेकर उत्साह का माहौल है।