शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मुरादाबाद:शराब के अड्डों पर चला पुलिस का डंडा, 30 लोग हिरासत में लिए, थार समेत 20 वाहन सीज – Moradabad: Police Crack Down Liquor Dens; 30 People Taken Into Custody, 20 Vehicles Including Thar—seized
मुरादाबाद

मुरादाबाद:शराब के अड्डों पर चला पुलिस का डंडा, 30 लोग हिरासत में लिए, थार समेत 20 वाहन सीज – Moradabad: Police Crack Down Liquor Dens; 30 People Taken Into Custody, 20 Vehicles Including Thar—seized

November 13, 2026


Moradabad: Police crack down liquor dens; 30 people taken into custody, 20 vehicles including Thar—seized

सार्वजनिक इलाकों में शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान
– फोटो : पुलिस

विस्तार

शराब की दुकानों के आसपास बने दारू के अड्डों पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात विशेष अभियान चलाया। शाम पांच बजे से देर रात तक सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा गया।

पुलिस ने थार समेत 20 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जबकि 30 लोगों को पकड़ कर उनका मेडिकल कराया है। शहर से लेकर देहात तक शराब की दुकानों के आसपास खुलेआम शराबखोरी का सिलसिला चल रहा था।

कहीं लोग अपनी कारों में बैठकर जाम छलका रहे थे तो कहीं ठेलों और दुकानों पर शराब पिलाई जा रही थी। शराब की दुकान से बोतल खरीदने के बाद लोग आसपास ही अपनी महफिल सजा लेते थे। कई जगह कारों को ही चलता-फिरता बार बना रखा था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X