शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandigarh News:जनगणना के लिए अधिकारियों को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण – Special Training Is Being Provided To Officials For The Census
चंडीगढ़

Chandigarh News:जनगणना के लिए अधिकारियों को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण – Special Training Is Being Provided To Officials For The Census

November 13, 2026


जनगणना के लिए अधिकारियों को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण

यूटी गेस्ट हाउस में दो दिवसीय कार्यशाला शुरू, डिजिटल पोर्टल और मोबाइल एप से गणना की प्रक्रिया समझाई

माई सिटी रिपोर्टर

चंडीगढ़। जनगणना 2027 के दूसरे चरण को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत वीरवार को यूटी गेस्ट हाउस में चार्ज लेवल अधिकारियों के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। इसमें अधिकारियों को जनगणना की तकनीकी प्रक्रियाओं, डिजिटल पोर्टल, मोबाइल एप और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि फील्ड में आंकड़ों का संकलन निर्धारित मानकों के अनुसार हो सके।

प्रधान जनगणना अधिकारी एवं उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि जनगणना महज आबादी के आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं बल्कि देश की विकास योजनाओं और साक्ष्य आधारित शासन व्यवस्था का आधार है। इससे प्राप्त आंकड़े राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर नीतियां बनाने और विकास की प्राथमिकताएं तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अधिकारियों को प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी करने, शंकाओं का समाधान करने और आपसी समन्वय से जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए।

डिजिटल माध्यमों का दिया प्रशिक्षण

कार्यशाला में जनगणना की अवधारणाओं, परिभाषाओं, गणना के दायरे में आने वाली व्यक्तियों की श्रेणियों, निर्धारित प्रश्नों और आंकड़ों की गुणवत्ता की निगरानी के बारे में बताया गया। प्रशासनिक अधिकारियों और क्लर्कों की जिम्मेदारियां भी समझाई गईं। व्यावहारिक प्रशिक्षण के तहत सीएमएमएस पोर्टल पर एन्यूमरेशन ब्लॉक बनाने, प्रशिक्षण प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स, डैशबोर्ड संचालन, हाउस लिस्ट और चार्ज रजिस्टर तैयार करने की प्रक्रिया बताई गई। अधिकारियों को पॉपुलेशन एन्यूमरेशन मोबाइल एप इंस्टॉल करने और चलाने का अभ्यास भी कराया गया। ईबी क्रिएटर से सब-एन्यूमरेशन ब्लॉक का सीमांकन, लेआउट मैप तैयार करने और एसई पोर्टल की कार्यप्रणाली का लाइव प्रदर्शन किया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X