कोटपूतली:चुनावी चर्चा बनी खूनी संघर्ष, हाईवे स्थित होटल में आपस में भिड़े दो पक्ष, दो युवक गंभीर घायल – Kotputli: Two Groups Clash Over Election Talk At Hotel, Two Seriously Injured; Vandalism Captured On Cctv

अपराध
November 13, 2026

अपराध
कोटपूतली में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर स्थित एक होटल में खाना खाते समय दो पक्षों के बीच चुनावी चर्चा को लेकर मारपीट हो गई। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार कैरोड़ी (राजनौता) निवासी 31 वर्षीय संजय सिंह पुत्र कंवरपाल सिंह और 33 वर्षीय प्रदीप सिंह पुत्र नौरंग सिंह देर रात प्रिंस होटल में खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान होटल में मौजूद कुछ अन्य लोगों के साथ उनकी चुनावी मुद्दों को लेकर चर्चा शुरू हो गई। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौच में बदल गई और फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने संजय सिंह और प्रदीप सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों युवकों के साथ जमकर मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। झड़प के दौरान होटल में भी तोड़फोड़ की गई। अचानक हुई इस घटना से होटल में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद दोनों घायलों को तत्काल राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
ये भी पढ़ें: राजस्थान: हाईकोर्ट की वेबसाइट पर फर्जी जमानत आदेश अपलोड करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, कनाडा में रची थी साजिश
होटल में हुई मारपीट और तोड़फोड़ की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। ऐसे में पुलिस के लिए घटनाक्रम की जांच में सीसीटीवी फुटेज अहम साक्ष्य साबित हो सकते हैं। फुटेज के आधार पर विवाद में शामिल लोगों की पहचान और घटना में उनकी भूमिका स्पष्ट हो सकती है।
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव संपन्न होने के बाद भी चुनावी रंजिश को लेकर विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो क्षेत्र की शांति व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व आपसी वैमनस्य को बढ़ावा देकर क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
November 8, 2026
पुलिस थाना हरसौरा विस्तार बानसूर के हरसौरा थाना क्षेत्र के लाडपुर गांव में एक युवती की हत्या की सूचना मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन जांच के दौरान हत्या जैसी कोई घटना सामने नहीं आई। पड़ताल में पता चला कि एक युवक ने शराब के […]
November 7, 2026
कोटपूतली। देश सेवा का जज्बा जब परिवार की परंपरा बन जाए तो उसकी मिसाल पीढ़ियों तक दी जाती है। कोटपूतली क्षेत्र के ग्राम चुरी में ऐसी ही गौरवशाली तस्वीर देखने को मिली। गांव के सगे चाचा-भतीजे ने करीब 28 वर्ष पहले एक साथ भारतीय सेना की वर्दी पहनी थी और अब 31 अगस्त को दोनों […]
November 7, 2026
नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोटपूतली नगर परिषद का चुनावी मुकाबला अब पूरी तरह साफ हो गया है। शहर के 60 वार्डों में अब कुल 428 प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन वापसी के अंतिम दिन गुरुवार को 138 प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद पूरी तस्वीर […]
