शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जांजगीर-चांपा:दो स्कूटी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 60 वर्षीय महिला की मौके पर मौत – Janjgir-champa-road-accident-woman-dies-two-scooty-collision-driver-absconding
जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा:दो स्कूटी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 60 वर्षीय महिला की मौके पर मौत – Janjgir-champa-road-accident-woman-dies-two-scooty-collision-driver-absconding

November 13, 2026


janjgir-champa-road-accident-woman-dies-two-scooty-collision-driver-absconding

मृतक महिला सोनमती टंडन।

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है। सिंचाई कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर दो स्कूटी में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतिका की पहचान ग्राम सिल्ली निवासी सोनमती टंडन के रूप में हुई है। सोनमती अपने नाती के साथ गांव बरभाटा किसी काम से जा रही थीं। तभी शिवरीनारायण की ओर से एक युवती अपनी स्कूटी चलाते हुए आ रही थी। पामगढ़ के सिंचाई कॉलोनी के पास मुख्य मार्ग पर दोनों स्कूटी की टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों स्कूटी पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े। सोनमती टंडन को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। इन चोटों के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दूसरी स्कूटी चला रही युवती अपनी गाड़ी लेकर तुरंत मौके से फरार हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही पामगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से मार्ग को सुरक्षित किया। मृतका सोनमती टंडन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर लिया है।

फरार चालक की तलाश

पुलिस अब फरार स्कूटी चालक युवती की तलाश में जुट गई है। पुलिस टीम फरार युवती और उसकी स्कूटी का पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद से ही युवती मौके से गायब है। पुलिस विभिन्न माध्यमों से उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X