शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पंचकूला

Panchkula News:बरवाला में छठ पूजा को लेकर तैयारियां पूरी – Preparations Complete For Chhath Puja In Barwala

November 13, 2026


15 नवंबर को मुख्य पूजा, सैकड़ों श्रद्धालु होंगे शामिल।

संवाद न्यूज़ एजेंसी

बरवाला। छठ पूजा को लेकर बरवाला में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य कार्यक्रम सुखानंद तालाब घाट पर होगा, जहां बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के सैकड़ों प्रवासी श्रद्धालु शामिल होंगे। बिहार निवासी संतोष कुमार ने बताया कि 13 नवंबर से चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत होगी। 14 नवंबर को दूसरे दिन के आयोजन होंगे, जबकि 15 नवंबर की शाम मुख्य पूजा की जाएगी। इस दौरान श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। पर्व के दौरान छठी मैया की पूजा भी की जाएगी। श्रद्धालु भगवान सूर्य की आराधना कर परिवार के सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना करेंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X