उज्जैन:हफ्ता वसूली करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस; कान पकड़कर लगवाई उठक-बैठक – Ujjain Extortion Accused Vijay Token Arrested Police Procession

पुलिस ने बदमाश का जुलूस निकाला
November 13, 2026

पुलिस ने बदमाश का जुलूस निकाला
तलाई की पाल क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार से हर महीने 500 रुपये की अवैध वसूली करने और इन्कार करने पर मारपीट करने वाले शातिर अपराधी को पंवासा थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद क्षेत्र में उसका जुलूस भी निकाला। इस दौरान आरोपी कान पकड़कर उठक-बैठक लगाता दिखा। बाद में पुलिस ने आरोपी को शाम करीब 5 बजे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
अवैध वसूली और मारपीट की घटना
तलाई की पाल निवासी सोना सोलंकी ने 21 अक्तूबर को पंवासा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार आरोपी विजय उर्फ टोकन अपने साथियों के साथ पीड़िता के घर के सामने पहुंचा। आरोपी ने मोहल्ले में रहने के एवज में प्रति माह 500 रुपये देने की मांग की। परिवार द्वारा रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए सोना और उनके माता-पिता पर डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए पड़ोसी के साथ भी मारपीट की गई और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
ये भी पढ़ें- एसबीआई लॉकर से पूर्व रेरा चेयरमैन के जेवर गायब, साबुत मिला ताला; दुबई से बेटी आई तो हुआ खुलासा
आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस जांच में सामने आया कि 25 वर्षीय आरोपी विजय उर्फ टोकन पिता गंगाराम राठौर के खिलाफ पहले से 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2018 से 2026 के बीच उसके खिलाफ मारपीट, धमकी, अवैध वसूली, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
आबकारी अधिनियम के एक अन्य मामले में पुलिस ने उसे पकड़ा था, जिसके बाद इस मारपीट और हफ्ता वसूली के मामले में भी उसकी गिरफ्तारी दिखाई गई। जुलूस के दौरान आरोपी कान पकड़कर चिल्लाता नजर आया कि अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
November 13, 2026
आज की भस्म आरती में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया। पंचामृत अभिषेक के बाद भगवान को भांग अर्पित कर चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कराई गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और जय श्री महाकाल के जयकारों से परिसर गूंज उठा।
November 13, 2026
सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में मंदिरों के विकास पर 1124 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यूडीए 1123.52 करोड़ की लागत से मंदिरों में सुगम दर्शन व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, सड़क मार्ग और सुरक्षा जैसी आधुनिक सुविधाओं का विस्तार करेगा लेकिन इस बड़ी योजना में उज्जैन के प्रथम पूज्य श्री चिंतामण गणेश मंदिर का […]
November 13, 2026
श्रीगंगा होटल हादसा विस्तार दिवाली की रोशनी के बीच उज्जैन में 4 घरों के चिराग बुझ गए। श्री गंगा होटल के चैंबर की सफाई के दौरान 4 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। इन मौतों के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब नगर निगम के पास सफाई के लिए मशीनें […]
