शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कठुआ

Kathua News:पुलिस ने 35 मवेशियों को तस्करों से मुक्त कराया – Jammu And Kashmir News

November 13, 2026


कठुआ। लखनपुर और हटली पुलिस ने दो मवेशी तस्करी के मामलों को विफल कर 35 मवेशियों को बचाया। पुलिस ने दो वाहनों को जब्त कर एक चालक को भी गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में लखनपुर और कठुआ थाना में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सभी मवेशियों को कीड़ियां गंडियाल गोशाला में सुरक्षित रखा गया है। पहला मामला गत बुधवार का लखनपुर टोल प्लाजा के पास का है, जब पुलिस टीम नाके पर वाहनों की जांच कर रही थी।

इसी दौरान पंजाब की ओर से जम्मू-कश्मीर आ रहे एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया। ट्रक में मवेशियों को बेरहमी से ठूंसकर भरा गया गया था। टीम ने 18 मवेशी मुक्त कराए। वहीं अन्य मामला राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस पोस्ट हटली की टीम ने विफल किया है। पंजाब से जम्मू-कश्मीर की ओर आ रहे ट्रक को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान ट्रक में 17 मवेशी लदे मिले। इस दौरान पुलिस ने ट्रक चालक रजाक मोहम्मद जम्मू को गिरफ्तार किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X