शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सिरसा

Sirsa News:हादसे में सिक्योरिटी गार्ड की गई जान – Security Guard Died In Accident

November 13, 2026


सिरसा। ऐलनाबाद में एक सुरक्षा गार्ड की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह शादी समारोह में शामिल होने ससुराल आया था। मृतक प्रमोद कुमार गांव भुरटवाला का निवासी था।

पुलिस को दिए बयान में 56 वर्षीय भानी राम ने बताया। प्रमोद अपनी पत्नी रजनी और तीन बच्चों के साथ 12 नवंबर को ऐलनाबाद स्थित अपनी ससुराल में आया था। रात करीब 9:30 से 10:00 बजे के बीच वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था।

प्रमोद गांव भुरटवाला स्थित सोलर प्लांट में ड्यूटी करता था। पुरानी ममेरा रोड चौराहा बाईपास के नजदीक यह हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई।

जांच अधिकारी ललित कुमार ने इस मामले की जानकारी दी। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ ऐलनाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X