शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Firozabad News:सतेंद्र हत्याकांड में मुख्य आरोपी रनवीर समेत पांच अभियुक्त गिरफ्तार – Five Accused, Including Prime Suspect Ranveer, Arrested In Satendra Murder Case
फ़िरोज़ाबाद

Firozabad News:सतेंद्र हत्याकांड में मुख्य आरोपी रनवीर समेत पांच अभियुक्त गिरफ्तार – Five Accused, Including Prime Suspect Ranveer, Arrested In Satendra Murder Case

November 13, 2026


Five accused, including prime suspect Ranveer, arrested in Satendra murder case

सतेंद्र हत्याकांड के आरोपी पुलिस हिरासत में। स्रोतः पुलिस
– फोटो : सतेंद्र हत्याकांड के आरोपी पुलिस हिरासत में। स्रोतः पुलिस

सिरसागंज (फिरोजाबाद)। थाना अरांव क्षेत्र के ग्राम नगला केहरी में दो भाइयों के बीच खेत पर पानी लगाने को लेकर हुई सतेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी रनवीर सिंह समेत पांच फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडे और खून से सना फावड़ा बरामद हुआ है।

नगला केहरी निवासी महावीर सिंह और उनके भाई रनवीर सिंह के बीच पिछले काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। 9 नवंबर को भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसे ग्रामीणों ने शांत करा दिया था। लेकिन अगली ही सुबह यानी 10 नवंबर की सुबह यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।

वादी महावीर सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि 10 नवंबर को वह और उनके दोनों पुत्र सत्येंद्र कुमार व सचिन कुमार अपने खेतों में पानी लगा रहे थे। तभी रनवीर सिंह अपने परिवार के लोगों के साथ लाठी-डंडों और फावड़े लेकर खेत पर आ धमका और दोनों बेटों सत्येंद्र व सचिन पर जानलेवा हमला बोल दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आगरा में उपचार के दौरान सत्येंद्र की बृहस्पतिवार को मौत हो गई।

थाना अरांव पुलिस टीम ने पिता रनवीर सिंह, बेटे नीतेश, गुरुवेश, रनवीर की पत्नी रामादेवी और बेटी चांदनी सभी निवासी ग्राम नगला केहरी, थाना अरांव को सिरसागंज बाईपास तिराहा कस्बा अरांव से गिरफ्तार किया। सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी ने बताया कि गिरफ्तार सभी पांचों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X