शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सोनीपत

Sonipat News:आतंकवाद और साइबर अपराध पर नजर रखेगी एटीएस, सोनीपत में खुला थाना – Ats To Keep A Watch On Terrorism And Cybercrime

November 14, 2026


– प्रदेश के पंचकूला और गुरुग्राम में एटीएस थाने की टीम कवर करती थी पूरा राज्य

– मोहाना थाना परिसर में शुरू थाना में सोनीपत व झज्जर होगा कार्यक्षेत्र

संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। आतंकवाद, साइबर अपराध और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए सोनीपत में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) का थाना स्थापित किया गया है। फिलहाल मोहाना थाना परिसर में एटीएस थाना को जगह दी गई है। गुरुग्राम और पंचकूला के बाद तीसरा एटीएस थाना सोनीपत में खोला गया है। इसकी कमान इंस्पेक्टर रामकिशन को सौंपी गई है।

एटीएस के कार्यक्षेत्र में सोनीपत और झज्जर जिले शामिल होंगे। यूनिट का मुख्य उद्देश्य आतंकी नेटवर्क, संगठित अपराध, साइबर अपराध और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़ी सूचनाएं जुटाकर समय रहते कार्रवाई करना है। इसके लिए विभिन्न सुरक्षा और जांच एजेंसियों के साथ समन्वय बनाया जाएगा। एटीएस युवाओं को कट्टरपंथ और आपराधिक नेटवर्क से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाएगी। आमजन को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इंस्पेक्टर रामकिशन के अनुसार, तकनीकी निगरानी, खुफिया सूचनाओं और एजेंसियों के सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X