शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संभल

Sambhal News:मनौटा पुल के पास रास्ते में दीवार बनाने को लेकर हंगामा – Uproar Over The Construction Of A Wall On The Path Near Manauta Bridge

November 14, 2026


असमोली। असमोली थाना क्षेत्र के मनौटा पुल पर रास्ते में दीवार बनाने को लेकर आसपास के लोगों ने हंगामा किया। पड़ोसियों ने आरोप लगाया है कि जोया निवासी एक व्यक्ति ने अपने प्लॉट के आगे से निकल रहे पीडब्ल्यूडी के रास्ते पर दीवार का निर्माण करा दिया है। इससे लोगों का आवागमन बाधित हो गया है।

अरमाना, अरमान अली, बाबू, मेहंदी हसन, रियाजुद्दीन, महबूब, जमशेद, नईम और नफीस सहित कई लोगों ने इस दीवार का विरोध किया। विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया।

पड़ोसियों का कहना है कि लेखपाल से मिलीभगत कर रास्ते में दीवार बनाई गई है। लेखपाल अनुराग शर्मा ने बताया कि अफसर अली ने अपनी जमीन पर दीवार बनाई थी। विरोध होने पर दीवार हटा ली गई है और रास्ते में कोई निर्माण नहीं है।

दूसरी ओर, पड़ोसियों का दावा है कि उनके पास लेखपाल की मौजूदगी में दीवार के निर्माण का सीसीटीवी वीडियो है। दीवार अब भी मौके पर बनी हुई है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X