शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पंजाब में आज बरसात का अलर्ट:16 जिलों में हो सकती है हल्की बारिश, अब सुबह-शाम धुंध भी बढ़ाएगी परेशानी – Meteorological Department Issued Alert For Rain In Several Districts Of Punjab
पटियाला

पंजाब में आज बरसात का अलर्ट:16 जिलों में हो सकती है हल्की बारिश, अब सुबह-शाम धुंध भी बढ़ाएगी परेशानी – Meteorological Department Issued Alert For Rain In Several Districts Of Punjab

November 14, 2026


मौसम विभाग ने शनिवार को पंजाब के कईं जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा जिले शामिल हैं। 

इसके बाद 15 नवंबर से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं, रात और सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम धुंध छा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

शुक्रवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 2.1 डिग्री ऊपर हो गया है। पंजाब में 31.9 डिग्री के साथ फरीदकोट सबसे गर्म रहा। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह अब सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक हो गया है। बठिंडा में 14.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। शुक्रवार को पठानकोट में 0.8 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि प्रदेश के कुछ अन्य स्थानों पर बहुत हल्की बारिश हुई।

अमृतसर का अधिकतम पारा 29.2 डिग्री, लुधियाना का 30.2 डिग्री, पटियाला का 29.7 डिग्री, पठानकोट का 27.6 डिग्री, बठिंडा का 29.5 डिग्री, एसबीएस नगर का 30.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 19.4 डिग्री, लुधियाना का 15.5 डिग्री, पटियाला का 15.8 डिग्री, पठानकोट का 17.8 डिग्री, गुरदासपुर का 18.9 डिग्री दर्ज किया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X