इंदौर:जानलेवा साबित हो रही पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम, रानीपुरा और छावनी से डेढ़ लाख के प्रतिबंधित पैकेट जब्त – Indore: Over 300 Packs Of Pakistani ‘gori’ Beauty Cream Seized, Health Alert Raises Kidney Damage Concerns

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम
November 14, 2026

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम
पाकिस्तान में बनी ‘गोरी’ ब्यूटी क्रीम के अवैध कारोबार के खिलाफ इंदौर में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। औषधि नियंत्रण विभाग के दल ने शहर के दो प्रमुख व्यापारिक ठिकानों पर छापा मारकर इस प्रतिबंधित क्रीम के 300 से अधिक पैकेट जब्त किए हैं। बाजार में इन पैकेटों की कुल कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने जब्त की गई क्रीम के सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।
इंदौर में दो ठिकानों पर छापा
औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने रानीपुरा स्थित द ब्यूटी बार दुकान पर जांच करते हुए क्रीम के कुछ पैकेट जब्त किए। इसके बाद टीम ने छावनी क्षेत्र में स्थित पद्मश्री एजेंसी पर कार्रवाई की। इस दूसरे ठिकाने से मेड इन पाकिस्तान लिखे 300 पैकेट बरामद हुए। उप औषधि नियंत्रक नवनीत प्रताप सिंह ने बताया कि बिना अनुमति बेची जा रही इस क्रीम की पूरी खेप को जब्त कर नमूनों को परीक्षण के लिए लैब भेजा गया है।
नागपुर में महिलाओं की बिगड़ी सेहत
इस ब्यूटी क्रीम के प्रयोग से महाराष्ट्र के नागपुर शहर में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हुई थीं। वहां पिछले दो साल के दौरान इस क्रीम का उपयोग करने वाली 18 महिलाओं में किडनी संबंधी गंभीर बीमारी सामने आई थी। महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन की जांच में क्रीम के भीतर पारे की मात्रा तय मानक से कई गुना अधिक पाई गई थी। अत्यधिक खतरे को देखते हुए विभाग ने क्रीम की बिक्री और इस्तेमाल पर तुरंत रोक लगा दी थी।
ये भी पढ़ें: अनूपनगर में दर्दनाक हादसा: मछली पकड़ने गए ग्रामीण की तालाब में डूबने से मौत, सिंघाड़े के पौधों में फंसा शव
आयात प्रतिबंध के बावजूद बिक्री
भारत सरकार ने 2 मई, 2025 को पाकिस्तान में बने या वहां से निर्यात किए गए सभी सामान के सीधे और तीसरे देश के रास्ते आयात तथा पारगमन पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद देश में इस क्रीम की बिक्री जारी रही। सितंबर, 2026 में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने गोरी ब्यूटी क्रीम और चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम को लेकर जनस्वास्थ्य अलर्ट जारी किया था।
जांच में सामने आया कि इन दोनों प्रसाधनों को भारत में बिक्री के लिए आवश्यक आयात पंजीकरण प्रमाण पत्र नहीं मिला था। इसके अलावा जांच के दौरान इनमें तय सीमा से अधिक जहरीली भारी धातुएं पाई गई थीं। संगठन ने लोगों को इन्हें न खरीदने और इनका उपयोग तुरंत बंद करने की सलाह दी है। दुकानदारों तथा अन्य संस्थानों को इनकी बिक्री, वितरण और विज्ञापन पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
November 14, 2026
इंदौर में आज क्या है खास – फोटो : amarujala
November 13, 2026
जीतू पटवारी विस्तार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पत्नी रेणुका पटवारी के साथ इंदौर के रेडिसन होटल में दिव्यांग बच्चों के बीच दीपावली का उत्सव मनाया। कार्यक्रम में सैकड़ों दिव्यांग बच्चे शामिल हुए। पटवारी दंपती ने बच्चों के साथ समय बिताया, उनसे बातचीत की और उनकी बातें सुनीं। इस दौरान दोनों ने खुद बच्चों […]
November 13, 2026
इंदौर में पड़ रही कड़ाके की ठंड। , इंदौर विस्तार इंदौर शहर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार की रात शहर में इस सीजन की सबसे सर्द रात के रूप में दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट देखने को […]
