शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ind Vs Pak U19 Live Score:भारत को मिली पहली सफलता, हयम पवेलियन लौटे; काव्य को मिला विकेट – Ind Vs Pak U19: India Vs Pakistan U19 Asia Cup 2026 Final Match Live Scorecard Updates Al Amerat
क्रिकेट

Ind Vs Pak U19 Live Score:भारत को मिली पहली सफलता, हयम पवेलियन लौटे; काव्य को मिला विकेट – Ind Vs Pak U19: India Vs Pakistan U19 Asia Cup 2026 Final Match Live Scorecard Updates Al Amerat

November 14, 2026


11:11 AM, 14-Nov-2026

IND vs PAK U19 Live Score: भारत को पहली सफलता

भारतीय टीम को हयम खान के रूप में पहली सफलता मिली है। 

10:58 AM, 14-Nov-2026

IND vs PAK U19 Live Score: पाकिस्तान की सधी शुरुआत

भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने सधी शुरुआत की है। उस्मान और हयम के बीच साझेदारी पनप रही है। भारतीय टीम को विकेट की तलाश है। पाकिस्तान ने छह ओवर की समाप्ति के बाद बिनी किसी नुकसान के 41 रन बना लिए हैं। 

10:35 AM, 14-Nov-2026

IND vs PAK U19 Live Score: पाकिस्तान की पारी शुरू

भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान अंडर-19 टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पाकिस्तान के लिए उस्मान खान और हयम खान पारी की आगाज करने उतरे हैं। 

10:12 AM, 14-Nov-2026

IND vs PAK U19 Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवर्धन चौहान, अर्जुन राजपूत, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनल चौहान, मोहित उल्वा, आर्यन सावसनी, काव्या परेश पटेल, सी. वेंकटा।

पाकिस्तान: उस्मान खान, हायम खान, अब्दुल कादिर, फरहान युसूफ (कप्तान), अहमद हुसैन, हसनैन अब्बास डार, हम्जा जहूर (विकेटकीपर), मोहम्मद सायम, अली रजा, निकाब शफीक, रिजवानुल्लाह। 

10:07 AM, 14-Nov-2026

IND vs PAK U19 Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस

पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत के खिलाफ टॉस जीत लिया है। पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, भारतीय टीम में एक बदलाव हुआ है। ईशान सूद की जगह सी. वेंकट को शामिल किया गया है। 

09:23 AM, 14-Nov-2026

IND vs PAK U19 Live Score: किन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर? 

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने अब तक चार मैचों में 101 के औसत से 303 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वह अब तक टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। मजबूत कद काठी वाले तेज गेंदबाज सूद ने अपनी तेज गति का अच्छा इस्तेमाल करते हुए चार मैचों में 11 विकेट लिए हैं और भारत की गेंदबाजी उन पर काफी निर्भर है। लेकिन इन दोनों के अलावा कप्तान लक्ष्य रायचंदानी, विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय द्रविड़, मध्य क्रम के बल्लेबाज अर्जुन राजपूत और वीके विनीत जैसे खिलाड़ियों ने अब तक अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं दिखाई है।

09:22 AM, 14-Nov-2026

IND vs PAK U19 Live Score: नौवें खिताब के करीब भारत

भारत को अगर नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीतना है तो उसे मौजूदा चैंपियन पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को होने वाले फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। इस मैच में आर्यवीर सहवाग और ईशान सूद जैसे खिलाड़ियों की भूमिका अहम होगी। पिछले साल पाकिस्तान ने भारत को 151 रन से हराकर अपना दूसरा खिताब जीता था। भारतीय टीम की निगाह उस हार का बदला चुकता करने और नौवीं बार ट्रॉफी जीतकर अपने रिकॉर्ड को और बेहतर करने पर होगी।

09:10 AM, 14-Nov-2026

IND vs PAK U19 Live Score: भारत को मिली पहली सफलता, हयम पवेलियन लौटे; काव्य को मिला विकेट

India Vs Pakistan U-19 Asia Cup Final 2026, Live Score: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और पाकिस्तान के बीच आज अंडर-19 एशिया कप का फाइनल खेला जा रहा है। भारतीय टीम अपने नौवें खिताब से एक कदम दूर है। वहीं, पाकिस्तान की कोशिश ट्रॉफी बचाने पर है। भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X