शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बदायूं में दोहरा हत्याकांड:नानी और धेवते की हत्या से सनसनी, घर में पड़े मिले शव, लूट की आशंका – Woman And Her Grandson Murdered Robbery Suspected In Budaun
बदायूं

बदायूं में दोहरा हत्याकांड:नानी और धेवते की हत्या से सनसनी, घर में पड़े मिले शव, लूट की आशंका – Woman And Her Grandson Murdered Robbery Suspected In Budaun

November 14, 2026


woman and her grandson murdered robbery suspected in Budaun

शवों के पास रोती-बिलखती हिना
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव कान्हा नगला में शनिवार सुबह दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया। 47 वर्षीय नियाज बानो और उसके सात वर्षीय धेवते आफाक की हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर के अंदर बिस्तर पर पड़े मिले। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों के गले पर निशान थे। नियाज बानो के कानों से सोने के कुंडल गायब थे। परिजनों व ग्रामीणों ने लूटपाट के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X