शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जोधपुर:जेएनवीयू में फीस वृद्धि पर भारी बवाल, गेट पर चढ़े छात्रों की पुलिस से झड़प, कई कार्यकर्ता हिरासत में – Jodhpur: Student Groups Protest Fee Hike At Jnvu, Clashes With Police; Several Activists Detained
जोधपुर

जोधपुर:जेएनवीयू में फीस वृद्धि पर भारी बवाल, गेट पर चढ़े छात्रों की पुलिस से झड़प, कई कार्यकर्ता हिरासत में – Jodhpur: Student Groups Protest Fee Hike At Jnvu, Clashes With Police; Several Activists Detained

November 14, 2026


Jodhpur: Student Groups Protest Fee Hike at JNVU, Clashes With Police; Several Activists Detained

प्रदर्शन करते छात्र नेता

विस्तार

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (जेएनवीयू) में परीक्षा शुल्क और अन्य फीस में बढ़ोतरी के विरोध में शनिवार को छात्र संगठनों ने अलग-अलग प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। एनएसयूआई, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और छात्र नेता एमएल चौधरी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने फीस वृद्धि वापस लेने सहित विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एनएसयूआई और एमएल चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की पुलिस से झड़प भी हुई। बाद में पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

एनएसयूआई कार्यकर्ता शहर जिलाध्यक्ष बबलू सोलंकी और कार्यकारी ग्रामीण जिलाध्यक्ष सोमराज गोदारा के नेतृत्व में कुलगुरु को ज्ञापन देने विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय पहुंचे। पुलिस ने मुख्य गेट बंद कर उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी और गेट पर चढ़कर अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, इस दौरान हल्की झड़प हुई। इसके बाद कार्यकर्ता विश्वविद्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कुछ समय बाद पुलिस ने उन्हें उठाकर बस में बैठाया और हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें: राजस्थान: चुनाव ड्यूटी की तैयारी के बीच हेड कांस्टेबल की मौत, करौली ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

वहीं छात्र नेता एमएल चौधरी के नेतृत्व में भी केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर चढ़कर विरोध जताया। कुछ देर बाद छात्रों ने रास्ता रोकने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें वहां से हटाकर हिरासत में ले लिया। दूसरी ओर एबीवीपी जोधपुर ने भी परीक्षा शुल्क वृद्धि, पुनर्मूल्यांकन शुल्क में बढ़ोतरी और प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने परीक्षा शुल्क वृद्धि वापस लेने, पुनर्मूल्यांकन शुल्क 1000 रुपए से घटाकर पूर्व की भांति 300 रुपए करने तथा संबद्ध महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय परिसर के विद्यार्थियों के लिए समान फीस लागू करने की मांग की। एबीवीपी ने सेंट्रलाइज प्रवेश प्रक्रिया बंद कर पूर्व की तरह पारदर्शी व्यवस्था लागू करने, परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक बढ़ाने और ‘एक कोर्स-एक फीस’ व्यवस्था लागू करने की मांग भी उठाई।

वहीं एनएसयूआई ने परीक्षा शुल्क वृद्धि वापस लेने के साथ पीजी, डिप्लोमा, पीएचडी और छात्रावासों की बढ़ी फीस कम करने, लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने, शोधार्थियों के लिए छात्रावास बनाने, अकादमिक एवं परीक्षा कैलेंडर जारी करने तथा विश्वविद्यालय परिसरों में पेयजल, शौचालय, कैंटीन और ई-मित्र जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित 18 मांगें रखीं। तीनों प्रदर्शनों के जरिए विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से फीस वृद्धि वापस लेने और छात्र हितों से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X