शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रातोंरात चमकी किस्मत, भारतीय ऑफिस बॉय को मिला 200 ग्राम सोना, कीमत जान रह जाएंगे हैरान!
वायरल

रातोंरात चमकी किस्मत, भारतीय ऑफिस बॉय को मिला 200 ग्राम सोना, कीमत जान रह जाएंगे हैरान!

October 29, 2026


Last Updated:

बहरीन में 23 साल से रह रहे भारतीय ऑफिस बॉय अरुणा कृष्णप्पा किडियूर की किस्मत चमक गई. अबू धाबी के बिग टिकट ई-ड्रॉ में उन्होंने 200 ग्राम का 24 कैरेट गोल्ड बार जीता, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है. उनके अलावा तीन अन्य भारतीयों ने भी सोने की ईंट जीतकर सबको चौंका दिया है.

23 साल से विदेश में रह रहे भारतीय की चमकी किस्मत, बिग टिकट ड्रॉ में जीता सोनाZoom

AI IMAGE

Intresting Story : किस्मत कब और किस मोड़ पर किसी की जिंदगी में खुशियों की सौगात ले आए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. ऐसा ही कुछ बहरीन में पिछले 23 साल से रह रहे भारतीय नागरिक अरुणा कृष्णप्पा किडियूर के साथ हुआ. ऑफिस बॉय के तौर पर काम करने वाले 45 वर्षीय अरुणा ने अबू धाबी के बिग टिकट ई-ड्रॉ में 200 ग्राम का 24 कैरेट सोने का बार जीत लिया. इस गोल्ड बार की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है. खास बात यह है कि इस ड्रॉ में अरुणा के अलावा तीन अन्य भारतीयों ने भी सोने की ईंट अपने नाम की है.

ऑफिस बॉय के लिए किसी सपने से कम नहीं 

अरुणा कृष्णप्पा किडियूर के लिए यह जीत पूरी तरह हैरान करने वाली रही है. वह पहले भी बिग टिकट के टिकट खरीदते थे, लेकिन पिछले चार महीनों से उन्होंने दोस्तों के एक समूह के साथ नियमित रूप से ड्रॉ में हिस्सा लेना शुरू किया था. आखिरकार उनकी किस्मत ने साथ दिया और उन्हें 200 ग्राम सोने का बार मिल गया.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, जीत की खबर सुनकर अरुणा हैरान रह गए. फिलहाल उन्होंने यह तय नहीं किया है कि इस इनाम का क्या करेंगे. हालांकि, उन्होंने दूसरे प्रतिभागियों को सलाह दी कि उम्मीद बनाए रखें और अपनी किस्मत आजमाना न छोड़ें.

मुंबई की फ्रीलांसर ने खरीदा टिकट

इस ड्रॉ में मुंबई की 30 वर्षीय फ्रीलांसर मनीषा हर्षल कसात भी विजेताओं में शामिल रहीं. वह एक दशक से अधिक समय से शारजाह में रह रही हैं और पिछले तीन सालों से बिग टिकट में हिस्सा ले रही थीं. आमतौर पर वह हर महीने टिकट खरीदती थीं और कभी-कभी दूसरों के साथ मिलकर भी भाग लेती थीं. लेकिन इस बार उन्होंने अकेले टिकट खरीदकर अपनी किस्मत आजमाई और 200 ग्राम सोने का बार जीत लिया.

केरल के 51 वर्षीय जिजॉय विश्वन भी इस ई-ड्रॉ के विजेता बने. वह 2007 से शारजाह में रह रहे हैं और कॉन्ट्रैक्टिंग इंडस्ट्री में काम करते हैं. वह अक्सर पांच से दस लोगों के समूह के साथ टिकट खरीदते थे. जीत की सूचना मिलने पर उन्हें भी यकीन नहीं हुआ. अब उनकी योजना इनाम की राशि को साथियों के साथ शेयर करने, कुछ पैसे बचाने और बाकी रकम से पत्नी व बच्चों की मदद करने की है.

बेंगलुरु के 51 वर्षीय सिविल इंजीनियर सदातुल्ला शरीफ भी इस ड्रॉ में गोल्ड बार जीतने वालों में शामिल हैं. वह पिछले एक साल से दुबई में रह रहे हैं. एयरपोर्ट पर पहली बार बिग टिकट के बारे में जानने के बाद उन्होंने टिकट खरीदना शुरू किया था. जब उन्हें जीत की जानकारी मिली तो वह अपनी किस्मत पर भरोसा नहीं कर पाए.

authorimg
Kirtika TyagiMultimedia Producer

Kirtika Tyagi is a dedicated journalist and multimedia producer with good experience in writing and creating digital content, especially videos. She understands what the audience likes and knows how to present …

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X