शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
इंसानियत की कीमत जान से चुकाई:कर्मचारी को बचाने अस्पताल ले गए नितेश को गेट पर चाकुओं से मार डाला, घर में मातम – Nitesh, Who Was Taken To The Hospital To Save The Employee, Was Stabbed To Death At The Gate In Rudrapur
ऊधम सिंह नगर

इंसानियत की कीमत जान से चुकाई:कर्मचारी को बचाने अस्पताल ले गए नितेश को गेट पर चाकुओं से मार डाला, घर में मातम – Nitesh, Who Was Taken To The Hospital To Save The Employee, Was Stabbed To Death At The Gate In Rudrapur

November 14, 2026


Nitesh, who was taken to the hospital to save the employee, was stabbed to death at the gate in rudrapur

अस्पताल परिसर में क्राइम रिक्रिएट करने के लिए मृतक के भाई को ले जाती पुलिस और साथी।

विस्तार

वो अपने कर्मचारी की जान बचाने आया था। उसे अस्पताल लाया था लेकिन अस्पताल के गेट पर ही मौत उसका इंतजार कर रही थी। जगतपुरा का नितेश जौहरी इंसानियत निभाने गया था। बर्बरता ने उसे वहीं मार डाला। एक तरफ हाथ में घायल कर्मचारी था, दूसरी तरफ हमलावरों के हाथ में चाकू। शुक्रवार दोपहर जिला अस्पताल का इमरजेंसी गेट ही जौहरी की आखिरी मंजिल बन गया।

36 साल का नितेश सुबह हंसते हुए घर से निकला था। मोबाइल की दुकान से ही पूरे परिवार का गुजारा चलता था। सुबह दुकान पर हुए विवाद में उसका कर्मचारी कशिश घायल हो गया। नितेश ने एक पल भी नहीं गंवाया, उसे लेकर सीधे जिला अस्पताल पहुंचा। उसे भरोसा था, अस्पताल में सब सुरक्षित रहेंगे लेकिन इमरजेंसी गेट पर ही हमलावरों ने उसे घेर लिया। चाकुओं के ताबड़तोड़ वार से नितेश वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा। जहां कुछ देर पहले वह अपने कर्मचारी की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को आवाज दे रहा था, वहीं उसकी सांसें थम गईं। घर में मातम पसरा है।

मां बेसुध पड़ी हैं। पिता कमलेश जौहरी एक कोने में बैठे बार-बार यही कह रहे हैं, मेरा बेटा तो इंसानियत निभाने गया था। अंदर पत्नी और मासूम बच्चे रो-रोकर बेहाल हैं। बच्चे अब भी पूछ रहे हैं, पापा कब आएंगे। परिजनों का सवाल है, जब अस्पताल में ही सुरक्षा नहीं है, तो आम आदमी कहां सुरक्षित है। पीआरडी जवानों के सामने दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पूरे रुद्रपुर को हिला दिया है। जगतपुरा के लोगों की अब एक ही मांग है, आरोपियों को ऐसी सजा मिले, जो मिसाल बने।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X