शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उत्तरकाशी

Uttarkashi News:सफाई कर्मी हटते ही गंगोत्री हाईवे पर लगे कूड़े के ढेर – As Soon As The Sanitation Workers Left, Heaps Of Garbage Started Forming On The Gangotri Highway

November 14, 2026


नई टेंडर प्रक्रिया का हो रहा है इंतजार

यात्रा समाप्त होते ही हटा दिए जाते हैं सफाई कर्मचारी

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा समाप्त होते ही गंगोत्री हाईवे के प्रमुख पड़ावों पर सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। मनेरी, नेताला समेत कई स्थानों पर सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे हैं। जिला पंचायत ने भी सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की बात स्वीकार की है। विभाग के अनुसार, यात्रा सीजन समाप्त होने के बाद सफाई कर्मियों को हटा दिया गया है और अब नई टेंडर प्रक्रिया के बाद ही इन क्षेत्रों में दोबारा सफाई कर्मियों की तैनाती हो सकेगी।

दरअसल, यात्रा सीजन के दौरान जिला पंचायत की ओर से हाईवे के प्रमुख पड़ावों पर सफाई कर्मियों की तैनाती की गई थी। यात्रा समाप्त होने के बाद यह व्यवस्था बंद कर दी गई। इसका असर अब मनेरी, नेताला सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर दिखाई देने लगा है। सड़क किनारे जगह-जगह कचरा जमा होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी हो रही है।

मनेरी में पर्यटक भागीरथी नदी और प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के लिए रुकते हैं, लेकिन आसपास फैली गंदगी क्षेत्र की छवि को प्रभावित कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन गतिविधियां सालभर चलती हैं। ऐसे में सफाई व्यवस्था को केवल यात्रा सीजन तक सीमित रखना उचित नहीं है।

जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी भावना ने बताया कि यात्रा सीजन में सफाई कर्मियों की तैनाती की गई थी, लेकिन यात्रा समाप्त होने के बाद उन्हें हटा दिया गया। नई टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर दोबारा सफाई कर्मियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल कूड़ा हटाने के लिए जिला पंचायत के पास कोई अन्य विकल्प उपलब्ध नहीं है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X