शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शामली:ट्रक की टक्कर से विवाहिता की मौत, दो युवक गंभीर; ग्रामीणों ने मेरठ-करनाल हाईवे जाम किया – Woman Killed, Two Injured As Truck Hits Motorcycle In Shamli; Villagers Block Meerut-karnal Highway
शामली

शामली:ट्रक की टक्कर से विवाहिता की मौत, दो युवक गंभीर; ग्रामीणों ने मेरठ-करनाल हाईवे जाम किया – Woman Killed, Two Injured As Truck Hits Motorcycle In Shamli; Villagers Block Meerut-karnal Highway

November 14, 2026


Woman Killed, Two Injured as Truck Hits Motorcycle in Shamli; Villagers Block Meerut-Karnal Highway

विवाहिता की मौत, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

विस्तार

मेरठ-करनाल हाईवे पर नया गांव कट के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 23 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने करनाल की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीण पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे

बागपत के गांव कन्हड़ निवासी प्रिया (23) शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे अपने परिजनों के साथ बाइक से नया गांव से लिसाढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान नया गांव कट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रिया की मौके पर ही मौत हो गई। 

हादसे में बाइक सवार नीशु (19) पुत्र जयप्रकाश और सूरज (18) पुत्र कृष्णपाल भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों प्रिया के मौसी के बेटे बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें: मेरठ में सीएम योगी के बड़े एलान: अग्निवीरों को 20% आरक्षण, शहीद के परिवार को 50 लाख; वीरता पुरस्कार राशि दोगुनी

जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किए गए घायल

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को मेरठ रेफर कर दिया।

मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे पर जाम

विवाहिता की मौत की सूचना पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने मेरठ-करनाल हाईवे पर करनाल की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीण पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

एएसपी सुमित ने बताया कि तहरीर मिलने के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X