शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shamli News:सिंभालका के वेदांश बने चंडीगढ़ अंडर-16 क्रिकेट टीम के कप्तान – Vedansh From Simbhalka Named Captain Of Chandigarh Under-16 Cricket Team
शामली

Shamli News:सिंभालका के वेदांश बने चंडीगढ़ अंडर-16 क्रिकेट टीम के कप्तान – Vedansh From Simbhalka Named Captain Of Chandigarh Under-16 Cricket Team

November 13, 2026


गढ़ीपुख्ता (शामली)। गांव सिंभालका निवासी वेदांश कालखंडे का चयन चंडीगढ़ की अंडर-16 क्रिकेट टीम में हुआ है। उन्हें विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

प्रतियोगिता के मुकाबले 14 नवंबर से कर्नाटक में शुरू होंगे। वेदांश के चयन पर परिवार और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। बाबा ओमपाल ने बताया कि वेदांश ने मेहनत और लगन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उसने दिनरात मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है और वह देश का नाम रोशन करेगा। उनके पिता चंडीगढ़ पुलिस में कार्यरत हैं। चयन की खुशी में शामली क्रिकेट अकादमी में मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी गई।

इस दौरान उनके बाबा ओमपाल कालखंडे, विनय कुमार, नागेंद्र खैवाल, सचिन कालखंडे, जवाहर तोमर, आशीष पंवार, कोच रॉकी देशवाल, दीपक कालखंडे, अभिनव वालिया, दीपक खैवाल, सौरव देशवाल, किंसु अरोरा, मुकुल देशवाल सहित अकादमी के खिलाड़ी मौजूद रहे।

वेदांश का कहना है कि जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना ही लक्ष्य है। उसके अनुसार विफलता से लक्ष्य को नहीं छोड़ना चाहिए। मेहनत के दम पर ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X