शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चुनाव 2027:आगरा में अखिलेश का शक्ति प्रदर्शन, दलित महासम्मेलन में जुटेगा पश्चिमी यूपी – Akhilesh Yadav To Address Dalit Convention In Agra On Sunday
मैनपुरी

चुनाव 2027:आगरा में अखिलेश का शक्ति प्रदर्शन, दलित महासम्मेलन में जुटेगा पश्चिमी यूपी – Akhilesh Yadav To Address Dalit Convention In Agra On Sunday

November 14, 2026


विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी का दलित महासम्मेलन रविवार को पंचकुइयां के जीआईसी मैदान में होगा। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक रहेंगे। सैफई से वह आगरा आएंगे और करीब दो घंटे तक महासम्मेलन में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।

सपा महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने शुक्रवार को शहर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के साथ कार्यक्रम स्थल पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया। सुमन ने कहा कि इस सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से दलित समाज के लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं।

उन्होंने वाहनों की पार्किंग, सफाई, मंच, टेंट व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं पर जोर दिया। शहर अध्यक्ष ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें। बाहर से आने वाले नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 8881888885 जारी किया गया है। इस दौरान असीम यादव, धर्मेंद्र यादव, राहुल चतुर्वेदी, सलीम शाह, पुष्पेंद्र शर्मा, जितेंद्र लवानिया आदि मौजूद रहे।

घर-घर जाकर जनसंपर्क

शुक्रवार को जय नगर, अलबतिया में दलित महासम्मेलन के लिए नुक्कड़ सभा की गई और घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित किया गया। सभा में एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल ने कहा कि यह दलित सम्मेलन समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने, पीडीए की एकता को और अधिक मजबूत करने का काम करेगा। विनय अग्रवाल ने कहा कि यह लोकतंत्र, वोट और संविधान बचाने की भी लड़ाई है। इसके बाद जवाहरपुरम, जयनगर, पुष्प नगर एवं अलबतिया क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान बबलू जाटव, सतीश चाहर, पूर्व पार्षद राहुल चौधरी, हुकुम सिंह, सोमेश गुप्ता, हिमांशु यादव, महावीर सिंह, दीपांशु कुलश्रेष्ठ, विमल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X