शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नितेश हत्याकांड:मुख्य हमलावर विकास मुठभेड़ में गिरफ्तार, पिता-भाई भी दबोचे; नेपाल भागने की फिराक में था – Main Attacker In Nitesh Murder Case Vikas Arrested In Encounter
ऊधम सिंह नगर

नितेश हत्याकांड:मुख्य हमलावर विकास मुठभेड़ में गिरफ्तार, पिता-भाई भी दबोचे; नेपाल भागने की फिराक में था – Main Attacker In Nitesh Murder Case Vikas Arrested In Encounter

November 14, 2026


Main attacker in Nitesh murder case Vikas arrested in encounter

नितेश हत्याकांड का मुख्य हमलावर विकास मुठभेड़ में गिरफ्तार

विस्तार

रुद्रपुर जिला अस्पताल में नितेश जोहरी की हत्या के बाद फरार हुए मुख्य हमलावर विकास को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। वारदात के दौरान विकास सबसे आगे था और उसी ने नितेश पर चाकू से मुख्य वार किए थे। हत्या के बाद वह बरेली पहुंच गया था और नेपाल भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसके भाई और पिता को भी गिरफ्तार किया है।

जगतपुरा में मोबाइल कारोबारियों के बीच हुए विवाद के बाद कारोबारी नितेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद विकास बरेली भाग गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसकी शाम की ट्रेन थी और वह नेपाल भागने की फिराक में था। कोतवाली पंतनगर और एसओजी की टीम ने उसकी लोकेशन ट्रेस की और इज्जतनगर रेलवे स्टेशन से उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस उसे रुद्रपुर ला रही थी। इसी दौरान पुलभट्टा थाना क्षेत्र बरेली रोड पर आरोपी पिस्टल छीनकर भागने लगा और पुलिस पर ही फायरिंग करने लगा। जबाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि गठित टीमों ने पहले उसके भाई और पिता आकाश कुमार और विनोद कुमार को गिरफ्तार किया। इसके बाद विकास की गिरफ्तारी हुई। पुलिस के अनुसार, मामले में अब तक तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलभट्टा, दिनेशपुर और एसओजी की टीमें दबिश दे रही हैं।

गिरफ्तार आरोपी के पास से फिलहाल कोई हथियार बरामद होने की जानकारी नहीं है। उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। – अजय गणपति, एसएसपी

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X