शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बागेश्वर

Bageshwar News:1,806 गर्भवतियों और धात्री महिलाओं को बांटा पौष्टिक आहार – Nutritious Food Distributed To 1,806 Pregnant And Lactating Women

November 14, 2026


बागेश्वर। गर्भवतियों और धात्रियों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए सीएम महिला पोषण योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत गर्भवती और धात्रियों को पौष्टिक आहार के रूप में खजूर वितरित किए जा रहे हैं। इससे महिलाओं को पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है।

महिला पोषण योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पात्रों तक खजूर पहुंचाए जा रहे हैं। साल 2025-26 में जिले की कुल 1,806 गर्भवतियों और धात्रियों को योजना का लाभ प्रदान किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं को खजूर वितरित कर उन्हें पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य गर्भावस्था और शिशु के जन्म के बाद महिलाओं को पोषण सहायता उपलब्ध कराना है।

योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पात्रों को खजूर वितरित किए जा रहे हैं। महिलाओं को पौष्टिक आहार के महत्व के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। साल 2025-26 में कुल 1806 महिलाओं को सीएम महिला पोषण योजना का लाभ दिया गया है। -डॉ. मंजुलता यादव, महिला एवं बाल विकास अधिकारी बागेश्वर

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X