Pithoragarh News:एनएसयूआई ने अभाविप का पुतला फूंककर रोष जताया – Nsui Expressed Its Outrage By Burning An Effigy Of Abvp
टनकपुर (चंपावत)। एमबीपीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और उसके साथियों पर नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के आरोप के मामले में एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन किया।
शनिवार को कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट पर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया और अभाविप का पुतला दहन किया। छात्रसंघ अध्यक्ष ध्यान सिंह बोहरा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मामले पर कड़ा रोष जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान पूर्व कोषाध्यक्ष खीम सिंह रावत, मयूर सिंह बिष्ट, सौरभ गिरि, अमित चंद्र जोशी, रवि मिश्रा समेत एनएसयूआई के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
