शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
लखीमपुर-खीरी

Lakhimpur Kheri News:पंचायत भवनों में पढ़ाई का डिजिटल ठिकाना तैयार – Digital Learning Destinations Ready In Panchayat Buildings

November 14, 2026


लखीमपुर खीरी। गांव के युवाओं को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। पंचायतराज विभाग पंचायत भवनों में डिजिटल लाइब्रेरी विकसित कर रहा है। पहले चरण में जिले की 223 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी तैयार की जा रही हैं। इनमें 106 पंचायतों में कंप्यूटर पहुंच चुके हैं।

जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी के लिए फर्नीचर सहित अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। 106 पंचायतों में कंप्यूटर उपलब्ध करा दिए गए हैं। शुक्रवार तक 50 लाइब्रेरी के कंप्यूटरों में सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किया जा चुका था। बाकी जगह प्रक्रिया चल रही है।

डिजिटल लाइब्रेरी को लेकर युवाओं में रुचि दिख रही है। अब तक एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं और युवाओं ने पंजीकरण कराया है। यहां निर्धारित पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही कंप्यूटर के माध्यम से पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा मिलेगी। विभाग ने इच्छुक युवाओं से पंजीकरण कराने की अपील की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X