शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बांदा

Banda News:दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक निलंबित – Teacher Accused Of Rape Suspended

November 14, 2026


बांदा। नरैनी ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक पुष्पराज को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। मामले की विभागीय जांच नरैनी खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है। उधर, घटना के एक माह बाद भी पुलिस आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में आठ अक्तूबर को शिक्षक पर शराब के नशे में बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। पिता का आरोप है कि आरोपी शिक्षक समझौते का दबाव बना रहा है। उस पर अक्तूबर में ही प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तब से शिक्षक गायब है।

बीएसए अव्यक्तराम तिवारी ने बताया कि बीईओ नरैनी उदयराज मौर्य की जांच आख्या के आधार पर शिक्षक को निलंबित किया गया है। जांच के बाद आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X