फखरपुर। पट्टी कमालपुर निवासी बेनी प्रसाद (35) बृहस्पतिवार की रात अपने कमरे में सो गए थे। शुक्रवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनों को शंका हुई। इस पर बेनी प्रसाद के भाई जमुना प्रसाद ने किसी प्रकार कमरे का दरवाजा खोला तो बेनी प्रसाद का शव फंदे से लटका मिला। उन्होंने थाने में घटना की सूचना दी। थाना प्रभारी रामकुमार राजभर फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। वहां फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपाेर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।