रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छठ पर अपने घर चले गए बिहार वाले दोस्त, सूना पड़ा ऑफिस तो याद आने लगी उनकी हंसी-ठिठोली, भावुक कर देगा वीडियो..
वायरल

छठ पर अपने घर चले गए बिहार वाले दोस्त, सूना पड़ा ऑफिस तो याद आने लगी उनकी हंसी-ठिठोली, भावुक कर देगा वीडियो..

November 15, 2026


Last Updated:

छठ पूजा के मौके पर जब ऑफिस के साथी अपने घर लौट जाते हैं, तो पीछे रह गए दोस्तों को उनकी कमी खलने लगती है. खाली कुर्सियां, अधूरी चाय की चर्चाएं और हंसी-मजाक की यादें एहसास कराती हैं कि ऑफिस की असली रौनक काम नहीं, बल्कि अपने लोग होते हैं.

छठ पर घर चले गए बिहारी दोस्त, सूना पड़ा ऑफिस, याद आने लगी बातें, भावुक कर देगाZoom

Viral Video : आज की इस कॉरपोरेट दुनिया में ऑफिस सिर्फ काम करने की जगह या चार दीवारों के बीच कंप्यूटर पर फाइलें निपटाने का स्थान नहीं बन कर रह गया है, बल्कि यह एक ऐसी दुनिया है जहां हम अपने परिवार से ज्यादा वक्त बिताते हैं. यहां हमारे कुछ ऐसे कॉलैग्स होते हैं जिनके साथ हंसना-बोलना, चाय की चुस्कियों पर लंबी चर्चाएं करना और दिनभर का तनाव बांटना हमारी आदत बन जाता है. लेकिन जरा सोचिए, जब वही खास दोस्त या भाई जैसे साथी किसी त्योहार या अन्य कारणों से कुछ दिनों के लिए अपने घर चले जाएं और ऑफिस पूरी तरह खाली-खाली लगे, तो दिल पर क्या गुजरती है? एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वायरल हो रहा है. जिसे एक शख्स ने ऑफिस में बनाया है और अपने भाव लोगों के साथ शेयर किया हैं.

खाली कुर्सियां और चाय की अधूरी चर्चाएं

वायरल वीडियो में शख्स कहता है हम रोज की तरह ऑफिस पहुंचते हैं, वहां कुर्सियां होती हैं, टेबल सजी होती हैं, चाय का कप हाथ में होता है और चाय पर चर्चा का माहौल भी होता है, लेकिन वे खास चेहरे नजर नहीं आते तब ऑफिस का कमरा अचानक बहुत बड़ा और खालीपन लगने लगता है. काम भले ही अपनी रफ्तार से चल रहा हो, लेकिन वो अपनापन, वो ठिठोली और हंसी-मजाक गायब हो जाता है. यह अहसास कराता है कि इंसान के जीवन में सिर्फ कागजी काम या सैलरी ही सब कुछ नहीं है, बल्कि उसके आस-पास मौजूद वे लोग असली रौनक हैं जो महफिल में जान डाल देते हैं.

छठी मैया के पर्व पर घर लौटे साथी

इन दिनों जब महापर्व छठ (Chhath Puja) का पावन अवसर आता है, तो देश के कोने-कोने में काम करने वाले लोग अपने घर, अपने परिवार और अपनी जड़ों की तरफ लौट जाते हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों से आए साथी जब अपने गृह राज्य जैसे बिहार चले जाते हैं, तो ऑफिस में एक गहरा सन्नाटा पसर जाता है.हालांकि वे अपने घर जाकर अपनों के साथ इस महान पर्व का आनंद लेते हैं और जय छठी मैया के जयकारों से माहौल को भक्तिमय बना देते हैं, लेकिन पीछे छूटे हुए दोस्तों के दिल में उनकी एक खालीपन भरी याद जरूर रह जाती है.

दिल के रिश्तों की अनमोल अहमियत

भले ही वे कुछ दिनों के लिए दूर हों, लेकिन उनके साथ बिताए गए पल और जुड़ाव हमेशा हमारे साथ रहते हैं। जहां भी रहें, अपनों का साथ और उनकी खुशियां ही जिंदगी की असली पूंजी हैं.

authorimg
Kirtika TyagiMultimedia Producer

Kirtika Tyagi is a dedicated journalist and multimedia producer with good experience in writing and creating digital content, especially videos. She understands what the audience likes and knows how to present …

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X