Unnao News:अनुराग, अब्दुल, अर्नव अयान सेमीफाइनल में – Unnao News

स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत: क्लब
November 15, 2026

स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत: क्लब
उन्नाव। केपी बैडमिंटन क्लब के तत्वावधान आयोजित कृष्ण प्रकाश जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव स्मारक जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शनिवार को 100 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक एकल वर्ग में अब्दुल शाद, अर्नव सिंह, अनुराग सिंह और अयान वर्मा ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता की चीफ कोऑर्डिनेटर रोली सरीन ने बताया कि जिले के कई स्कूलों के बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। शनिवार को अंडर-13 बालक एकल वर्ग में अभय वर्मा ने अफान को 21-12, 21-7 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अरुष सिंह ने अब्दुल शफी को 21-18, 15-21, 21-19 से, अथर्व विद्यार्थी ने देव चतुर्वेदी को 22-20, 21-17 से और अनुराग वर्मा ने रुद्र प्रताप सिंह को 21-5, 21-6 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
अंडर-15 बालक एकल वर्ग में अब्दुल शाद, अर्नव सिंह, अनुराग सिंह और अयान वर्मा ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अंडर-13 बालिका एकल वर्ग में श्रुति बाजपेई और दिव्या पांडेय ने फाइनल में जगह बनाई।
अंडर-15 बालिका वर्ग में दिव्या पांडेय और दिविजा वर्मा ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। क्लब के सचिव अजय श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। शाम पांच बजे जिला जज सतेंद्र कुमार और एसपी जेपी सिंह विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करेंगे।
November 15, 2026
उन्नाव। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में लापरवाही पर बीएसए शैलेश कुमार पांडेय को अवमानना नोटिस जारी किया है। न्यायालय ने बीएसए को 27 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का भी निर्देश दिया है। इसके अलावा समय पर आदेश का पालन न करने पर पांच […]
November 14, 2026
सोनिक। कानपुर-लखनऊ हाईवे के दही थाना क्षेत्र स्थित पॉवरहाउस के पास महिला ऑटो से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के डहरौली निवासी जयराम शनिवार शाम पत्नी नन्हकई के साथ पुरवा से चावल लेकर लौट रहे थे। दूर चलने […]
November 14, 2026
उन्नाव। बाल वाटिका में शिक्षक भर्ती के लिए डायट कैंपस में साक्षात्कार हुए। इसमें 294 आवेदकों में सिर्फ 99 ही शामिल हुए। जिले में करीब 1700 बाल वाटिका संचालित हैं। प्री प्राइमरी में पढ़ाई कर रहे बच्चों को पढ़ाने के लिए ईसीसीई एजुकेटर के तहत भर्ती प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में 294 अभ्यर्थियों […]
