रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा:नींद की झपकी आते ही कंटेनर में घुसी एंबुलेंस, चालक की हालत गंभीर – Ambulance Crashes Into Container On Yamuna Expressway After Driver Dozes Off
मथुरा

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा:नींद की झपकी आते ही कंटेनर में घुसी एंबुलेंस, चालक की हालत गंभीर – Ambulance Crashes Into Container On Yamuna Expressway After Driver Dozes Off

November 15, 2026


Ambulance Crashes Into Container on Yamuna Expressway After Driver Dozes Off

एंबुलेंस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के नौहझील में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के चालक को नींद की झपकी आने से एक प्राइवेट एंबुलेंस आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। हादसे में एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब पांच बजे यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 75 गांव हसनपुर के समीप नोएडा से आगरा की ओर जा रही एक प्राइवेट एंबुलेंस चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे एंबुलेंस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस चालक राहुल कुमार निवासी कलेसर, थाना एत्मादपुर, जिला आगरा गंभीर रूप से घायल हो गए।

हाईवे की रोमियो टीम ने हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी अंजीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल चालक को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को सड़क से हटवाकर यार्ड में खड़ा कराया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X